सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चांदी के कड़ो के लिए काट डाले महिला के दोनों पैर, युवक-युवती की गिरफ्तारी के बाद हुआ पूरे मामले का खुलासाराजस्थान में सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में चांदी के कड़ों की लालच में 65 वर्षीय महिला के दोनों पैर काटने वाले आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं.

  

चांदी के कड़ो के लिए काट डाले महिला के दोनों पैर, युवक-युवती की गिरफ्तारी के बाद हुआ पूरे मामले का खुलासा

राजस्थान में


सवाईमाधोपुर में 65 साल की बुजुर्ग महिला के पैर के पंजे काटकर बदमाश चांदी के कड़े ले गए। घटना के बाद महिला बेहोश हो गई। होश आने पर झाड़ियों से रेंगते हुए रास्ते में आई और मदद मांगी। वारदात गंगापुरसिटी इलाके में बुधवार रात की है। महिला को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है।"

"पीड़िता कमला देवी पत्नी मूलचंद रैगर बामनवास के सीत्तौड़ा गांव की रहने वाली है। महिला मजदूरी करती है। 5 अक्टूबर को पिपलाई कस्बे में एक अज्ञात व्यक्ति उससे मिला था।"


"उसने बताया कि उसके कई जगह पर निर्माण कार्य चल रहे हैं और मजदूरों की आवश्यकता है। भरोसा दिलाते हुए उसने कमला देवी से मोबाइल नंबर लिया। 8 अक्टूबर को महिला को कॉल कर गंगापुर सिटी मजदूरी करने बुला लिया।"

"कमला देवी अपनी बहू सीमा और पड़ोसी उगती के साथ मजदूरी के लिए 8 अक्टूबर की सुबह गंगापुर सिटी पहुंची। वहां कॉल करने पर वही व्यक्ति बाइक से बाइपास तिराहा आया।"

"सीमा और उगती को बाइक पर बैठाकर उदेई मोड़ छोड़ दिया। वहां- बहू से कहा- मैं तुम्हारी सास को लेकर आता हूं। उसने सीमा का मोबाइल भी अपने पास रख लिया।"

"जब वह व्यक्ति और कमला देवी देर तक नहीं लौटे तो सीमा और उगती 8 अक्टूबर की शाम सदर थाना गंगापुर सिटी पहुंची और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया।"

"SP ने बताया- गुरुवार सुबह पुलिया के जाट बड़ौदा रास्ते पर एक महिला के घायल हालत में पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला के दोनों पैर के पंजे कटे हुए थे। महिला के दोनों पैर में चांदी के कड़े नहीं थे। बदमाश महिला के पैर के पंजे काटकर चांदी के कड़े लूट ले गए। पुलिस महिला को स्थानीय अस्पताल ले गई, जहां से जयपुर रेफर कर दिया।"

जानें क्या है पूरा मामला

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि यह घटना बुधवार रात गंगापुर सिटी इलाके में हुई. बामनवास के सीतोड़ गांव की रहने वाली कमला देवी दिहाड़ी मजदूरी करती हैं. कुछ दिन पहले उनकी मुलाकात पिपलाई कस्बे में रामअवतार उर्फ काडू बैरवा से हुई थी. रामअवतार ने खुद को निर्माण ठेकेदार बताकर कमला को काम का लालच दिया और 8 अक्टूबर को गंगापुर बुलाया. 

रात में गायब, सुबह घायल हालत में मिलीं

जब कमला रात तक घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने गंगापुर सिटी सदर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की. अगली सुबह पुलिस को सूचना मिली कि जाट बड़ौदा रोड के पास एक बुजुर्ग महिला घायल पड़ी है. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कमला के दोनों पैर कटे हुए हैं और उनके चांदी के कड़े गायब हैं

झाड़ियों से रेंगकर सड़क तक पहुंचीं महिला

पुलिस के अनुसार हमले के बाद कमला होश में आईं और दर्द के बावजूद झाड़ियों से रेंगकर सड़क तक पहुंचीं. वहां उन्होंने मदद मांगी. उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के कारण जयपुर रेफर किया गया.

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...