सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बुरहानपुर के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार बोली शादी का झांसा देकर बनाए संबंध….

इंदौर

इंदौर में सत्ताधारी दल के बुरहानपुर से महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष किरण रायकवार के बेटे वतन रायकवार पर गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वतन रायकवार ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और लाखों रुपये ठग लिए। जब शादी की बात आई, तो उसकी मां ने जातिसूचक टिप्पणी करते हुए रिश्ता तोड़ दिया। 
रसूख का इस्तेमाल कर मामले को की दबाने की कोशिश  
पीड़िता का आरोप है कि बीजेपी से बुरहानपुर की जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण रायकवार नेता है और उन्होंने अपने राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल करते हुए इस मामले को दबाने की कोशिश की। पहले शादी के लिए हामी भरने के बाद, उन्होंने दहेज की मांग रखी और बाद में कुंडली दोष का बहाना बनाकर शादी से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी वतन रायकवार ने नशे में उसके साथ मारपीट की और उसकी निजी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी। उसने अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश भी की। 

पीड़िता ने लसूड़िया थाने पर शिकायती आवेदन दिया और इसके साथ सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की है। लेकिन अब तक इस पूरे मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने पैसों के लेनदेन के सारे स्क्रीनशॉट भी उपलब्ध करवाए हैं। 


पुलिस ने दर्ज नहीं किया अब तक मामला 
अब इस पूरे मामले में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पर भी सवाल खड़े होते हैं कि अगर वह इस पूरे मामले में सही है, तो फिर मीडिया के सवालों से क्यों दूरी बना रही हैं। दूसरी तरफ पुलिस पर भी इतना दबाव बना दिया गया कि लसूडिया पुलिस अब इस पूरे मामले में अब तक मामला दर्ज नहीं कर पा रही। वहीं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस पूरे मामले में जांच करने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...