Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2025

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा गठित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के संभाग स्तरीय उड़नदस्ता एवं स्थानीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी के दल द्वारा बुरहानपुर जिले में विभिन्न खाद्य निर्माताओं पर कार्यवाही की गई।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा गठित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के संभाग स्तरीय उड़नदस्ता एवं स्थानीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी के दल द्वारा बुरहानपुर जिले में विभिन्न खाद्य निर्माताओं पर कार्यवाही की गई। 1. फर्म प्रोमिस टी कंपनी, इंद्रा कॉलोनी, बुरहानपुर से सुनील जगनानी की उपस्थिति में प्रॉमिस हनी गोल्ड टी एवं अन्य ब्रांड की चाय पत्ती के कुल 8 नमूने जांच हेतु लिए गए। मौके पर विभिन्न ब्रांड की चाय पत्ती की कुल मात्रा 18,042 किलोग्राम जप्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 21,02,178 रूपये है। 2. फर्म परीयालदास एंटरप्राइजेज, सिंधीबस्ती बुरहानपुर से प्रोप्राइटर विजय जगनानी की उपस्थिति में करोड़पति चाय पैक एवं असम चाय पैक के नमूने जांच हेतु लिए गए। मौके पर पैकिंग उपरांत विक्रय हेतु संग्रहित असम चाय पत्ती की कुल मात्रा 320 किलोग्राम जप्त किया, जिसकी कीमत 57,600 रूपये एवं करोड़पति चाय पैक कुल मात्रा 50 किलो ग्राम, जिसकी कीमत 14,000 रूपये जप्त किया गया। मौके पर वैद्य खाद्य लाइसेंस नहीं पाए जाने से परिसर से कारोबार संचालन बंद करवाया गया।  संभाग दल एवं स...

कलेक्टर श्री हर्ष सिंह की अध्यक्षता में डीएलसीसी की तिमाही बैठक आयोजित रही। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने बैंकों में लंबित विभिन्न शासकीय योजनाओं अंतर्गत ऋण प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।

  मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह की अध्यक्षता में डीएलसीसी की तिमाही बैठक आयोजित रही। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने बैंकों में लंबित विभिन्न शासकीय योजनाओं अंतर्गत ऋण प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। कलेक्टर श्री सिंह ने संयुक्त जिला कार्यालय में कॉल सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि शाखा प्रबंधकों से प्रतिदिन सीधा संवाद स्थापित कर ऋण स्वीकृति एवं पेंडेंसी की विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सके। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कॉल सेंटर के माध्यम से विभिन्न शासकीय योजनाओं अंतर्गत प्रगति की नियमित जानकारी ली जाएगी तथा दैनिक प्रगति रिपोर्ट पर भी समीक्षा की जायेगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि केसों को अकारण लंबित न रखा जाए, यदि प्रस्तुत प्रकरण के दस्तावेजों में कोई कमी या त्रुटि हो, तो संबंधित विभाग को तुरंत अवगत कराया जाए, ताकि लाभार्थियों को अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने समस्त बैंकों के जिला समन्वयकों से कहा कि, प्रकरणों के निराकरण में गति लाने पर विशेष जोर देवें। उन्ह...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर में कृषि उपज उप-मंडी की स्थापित करने की मांग लंबे समय से लंबित है। इस संबंध में नगर पालिका उपाध्यक्ष सरला प्रवीण काटकर द्वारा कलेक्टर को पत्र लिखकर मंडी के लिए भूमि आवंटन की मांग करना, इस लंबित मांग को पूरा करने की दिशा में एक औपचारिक कदम है।

बुरहानपुर जिले के नेपानगर में कृषि उपज उप-मंडी स्थापित करने की मांग लंबे समय से लंबित है। इस संबंध में नगर पालिका उपाध्यक्ष सरला प्रवीण काटकर ने रविवार को कलेक्टर को पत्र लिखकर मंडी के लिए भूमि आवंटन की मांग की है। नगर पालिका उपाध्यक्ष ने अपने पत्र में बताया कि कृषि उपज उप-मंडी की यह मांग कई वर्षों से पूरी नहीं हो पाई है। पूर्व में तत्कालीन कलेक्टर ने नेपा मिल से 2 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित कर बुरहानपुर मंडी को आवंटित की थी। हालांकि, नेपा मिल ने इस आवंटन के खिलाफ उच्च न्यायालय जबलपुर से स्थगन आदेश (स्टे) प्राप्त कर लिया था। यह स्थगन आदेश लगभग 10 से 12 साल पहले लिया गया था। सरला काटकर ने बताया कि इस स्थगन आदेश को आज तक खारिज नहीं कराया गया है, जिसके कारण आवंटित भूमि पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इस स्थिति के चलते किसानों और क्षेत्रवासियों की यह महत्वपूर्ण समस्या अनसुलझी बनी हुई है। यहाँ मुख्य बिंदुओं का सारांश दिया गया है: ​ मांग: बुरहानपुर जिले के नेपानगर में कृषि उपज उप-मंडी (Sub-Mandi) स्थापित करना। ​ स्थिति: यह मांग लंबे समय से लंबित है। ​ हालिया कार्रवाई: नगर पालिका उपाध्यक्ष सरला ...

बुरहानपुर जिले के ग्राम बिरोदा में धार्मिक संरचना को क्षतिग्रस्त कर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले दो आरोपियों पर जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका/NSA) के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार की रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हर्ष सिंह ने दोनों आरोपियों को 3 माह के लिए नजरबंद (निरुद्ध) करने के आदेश जारी किए हैं।

मध्य प्रदेश के  बुरहानपुर ग्राम बिरोदा में धार्मिक संरचना को क्षतिग्रस्त कर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले दो आरोपियों पर जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका/NSA) के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार की रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हर्ष सिंह ने दोनों आरोपियों को 3 माह के लिए नजरबंद (निरुद्ध) करने के आदेश जारी किए हैं। यह कार्रवाई इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि घटना साम्प्रदायिक तनाव को जन्म देने की क्षमता रखती थी और जिला प्रशासन ने इसे “कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा” माना। घटना का केंद्र: बुरहानपुर जिले का ग्राम बिरोदा । ​अपराध: धार्मिक संरचना को क्षतिग्रस्त करना और सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश करना। ​आरोपी: दो व्यक्ति। ​प्रशासनिक कार्रवाई: जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका/NSA) के तहत कार्रवाई की है। ​अधिकारी: पुलिस अधीक्षक (SP) देवेंद्र पाटीदार की रिपोर्ट। ​कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हर्ष सिंह का आदेश। ​दंडादेश: दोनों आरोपियों को 3 माह के लिए नजरबंद (निरुद्ध) करने का आदेश जारी...

आज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खकनार स्थित गुरुकुल एकेडमी हाइयर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित सांसद खेल महोत्सव–2025 का अवलोकन किया।

  सांसद खेल महोत्सव – 2025 🏑⚽ आज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खकनार स्थित गुरुकुल एकेडमी हाइयर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित सांसद खेल महोत्सव–2025 का अवलोकन किया। कबड्डी, तीर निशाना, खो खो सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे खिलाड़ियों के उत्साह, ऊर्जा और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए। कार्यक्रम का सारांश ​यह पोस्ट सांसद खेल महोत्सव - 2025 के बारे में है, जिसका आयोजन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खकनार स्थित गुरुकुल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल में हुआ। ​गतिविधि: पोस्ट लिखने वाले व्यक्ति ने कार्यक्रम का अवलोकन किया। ​आयोजन स्थल: गुरुकुल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल, ग्राम खकनार। ​खेल: कबड्डी, तीरंदाजी (तीर निशाना), खो खो और अन्य खेल प्रतियोगिताएं। ​मुख्य कार्य: खिलाड़ियों के उत्साह, ऊर्जा और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई और श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। ​उपस्थिति: समस्त देवतुल्य भाजपा कार्यकर्तागण। आप देख रहे है 👇

इंदौर जिले में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण, आगामी चरण की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा ,कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न,बैठक में आयोग के निर्देशानुसार अगले चरण की गतिविधियों को गति देने और निर्धारित समय में पूर्ण करने के लिए विस्तृत जानकारी साझा की गई।

  इंदौर जिले में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण, आगामी चरण की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न बैठक में जिले में हुए कार्यों की हुई सराहना इंदौर, 07 दिसम्बर 2025  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आज इंदौर जिले में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि इंदौर जिले ने एसआईआर निस्तारण का निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण कर लिया है। बैठक में आयोग के निर्देशानुसार अगले चरण की गतिविधियों को गति देने और निर्धारित समय में पूर्ण करने के लिए विस्तृत जानकारी साझा की गई।  बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नवजीवन विजय पवार, सहायक उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत श्रीवास्तव, मुख्य प्रशिक्ष...

79वाँ स्थापना दिवस समारोह होमगार्ड लाईन जैनाबाद में मनाया गया। यह कार्यक्रम महापौर श्रीमति माधुरी पटेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। स्थापना दिवस समारोह में 100 होमगार्ड जवान, 50 सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स द्वारा सहभागिता की गयी

  प्रदेश पत्रिका :- कार्यालय डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड द्वारा अखिल भारतीय होमगार्ड नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन विभाग का 79वाँ स्थापना दिवस समारोह होमगार्ड लाईन जैनाबाद में मनाया गया। यह कार्यक्रम महापौर श्रीमति माधुरी पटेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।  प्लाटून कमान्डर श्री जितेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में 2 प्लाटून होमगार्ड एवं 2 सिविल डिफेंस प्लाटुनों द्वारा परेड मार्चपास्ट की कार्यवाही की गयी। कार्यक्रम में गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री भारत सरकार श्री अमित शाह एवं डायरेक्टर जनरल म.प्र. होमगार्ड एवं आपदा प्रबंधन द्वारा होमगार्ड अधिकारी-कर्मचारी एवं जवानों हेतु दिये गये संदेशों का वाचन किया गया। कार्यक्रम में होमगार्ड विभाग के अधिकारियों, जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं होमगार्ड जवानों के परिवारों के प्रतिभावान बेटे एवं बेटियों को जिन्होंने 10वीं, 12वीं, इंजीनियरिंग एवं अन्य उच्च शिक्षा की परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने पर प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि देकर सम्मानित भी किया गया।  इस अवसर पर आपदा राहत उपकरणों की लगाई गयी प्रदर्शनी का ...

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हर्ष सिंह ने शनिवार को ग्राम पंचायत अम्बा का दौरा किया। उन्होंने स्थल पर पहुंचकर अब्सेंट, पलायन एवं अन्य मतदाताओं की स्थिति का सूचीवार विस्तृत अवलोकन किया।

  बुरहानपुर  जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण- 2026 अंतर्गत कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हर्ष सिंह ने शनिवार को ग्राम पंचायत अम्बा का दौरा किया। उन्होंने स्थल पर पहुंचकर अब्सेंट, पलायन एवं अन्य मतदाताओं की स्थिति का सूचीवार विस्तृत अवलोकन किया।  जिला निर्वाचन अधिकारी ने गांव में भ्रमण कर मतदाताओं से सीधे संवाद किया और यह जानकारी ली कि उनके नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज हैं या नहीं। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि मतदाता सूची को सुदृढ़ और शुद्ध करने का कार्य तेजी से जारी है और प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। ग्राम अम्बा के बाद उन्होंने फाल्या मलगांव का निरीक्षण किया। यहां ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उन्होंने नाम जोड़ने-हटाने की प्रक्रियाओं की जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान नो मैपिंग की स्थिति की भी जांच की और इस संबंध में तहसीलदार एवं बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए कि सभी प्रविष्टियां समय पर और सही रूप से सुनिश्चित की जाएं। इसके पश्चात् देर शाम ज...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर में डवाली कला पंचायत के खेल मैदान खर्च की जानकारी छुट्टियों की आड़ में छिपाई

  डवाली कला पंचायत के खेल मैदान खर्च की जानकारी छुट्टियों की आड़ में छिपाई कार्यालय ग्राम पंचायत-डवाली कला. शुक्रवार को शुल्क पत्र, शनिवार को सचिव जनपद में नही और रविवार अवकाश-आरटीआई की समयावधि टालने का सुनियोजित प्रयास उजागर नेपानगर। खकनार जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत डवाली कला में वर्ष 2016-2017 में हायर सेकंडरी स्कूल के सामने बने खेल मैदान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को लेकर पंचायत के कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सूचना के अधिकार के तहत आवेदक दीपक अहिर (संवाददाता इंदौर समाचार) द्वारा दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को स्वयं उपस्थित होकर लोक सूचना अधिकारी एवं सचिव जितेंद्र तायडे (नेपानगर) से पूरे कार्य एवं व्यय से जुड़ी जानकारी मांगी गई थी। ऋञ्जद्ध अधिनियम के अनुसार 30 दिनों की समयावधि में सूचना उपलब्ध कराना अनिवार्य है, लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीतर सचिव द्वारा कोई सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे जिला प्रशासन और सूचना आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है। अचानक रूपये 160 का शुल्क पत्र, फिर तिथियों का खेल शुरू लगातार टालमटोल के बीच सचिव द्व...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने निजी दवाखाना संचालित करने वाले डॉक्टर इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। नेपानगर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार करना न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर में नाबालिग से दुष्कर्म (रेप) के मामले में नेपानगर थाना पुलिस ने निजी दवाखाना संचालित करने वाले डॉक्टर इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डॉक्टर के खिलाफ एससी एसटी, रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। नाबालिग के बयान के आधार पर केस दर्ज दरअसल बुरहानपुर जिले के नेपानगर तहसील में निजी दवाखाना संचालक डॉक्टर इमरान ने नाबालिग से रेप की वारदात को अंजाम दिया गया था। पीड़ित नाबालिग के बयान के आधार पर आरोपी डॉक्टर इमरान को गिरफ्तार किया गया है। एट्रोसिटी एक्ट की धाराओं में भी मामला दर्ज पीड़िता के अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग से संबंधित होने के चलते आरोपी डॉक्टर के विरुद्ध एट्रोसिटी एक्ट की धाराओं में भी मामला दर्ज किया गया है। आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी ज्ञानु जायसवाल, नेपानगर थाना प्रभारी ने दी। ​ यहाँ दी गई जानकारी का सारांश है: ​घटनास्थल: नेपानगर, बुरहानपुर जिला, मध्यप्रदेश। ​आरोपी: डॉक्टर इमरान (निजी दवाखाना संचालक)। ​अपराध: नाबालिग से दुष्कर्म (रेप)। ​गिरफ्तारी: नेपानगर थाना पुलिस द्वारा। ​दर्...

कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने बुधवार को खकनार जनपद पंचायत अंतर्गत दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत ताजनापुर में विकासात्मक गतिविधियों का विस्तृत जायजा लिया।

  कलेक्टर श्री हर्ष सिंह बुधवार को खकनार जनपद पंचायत अंतर्गत दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत ताजनापुर में विकासात्मक गतिविधियों का विस्तृत जायजा लिया। ✅ ‘‘एक बगिया मां के नाम’’ योजना की समीक्षा जिले में शासकीय योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री सिंह ने शासन की महत्वपूर्ण योजना ‘‘एक बगिया मां के नाम’’ के तहत हितग्राही श्रीमती रमीबाई लक्ष्मण के खेत में लगाए गए संतरे के पौधों का अवलोकन किया। उन्होंने पौधों की संख्या, वृद्धि और देखभाल की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम पंचायत के तहत मनरेगा अंतर्गत चल रहे कार्यों एवं प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने पेयजल उपलब्धता पर भी चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समाधान का आश्वासन दिया। ✅ निर्माणाधीन कार्यों की देखी प्रगति निरीक्षण की कड़ी में कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम में निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केंद्र का अवलोकन किया। यह केंद्र जल्द...

नेपानगर में आयोजित क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय की जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सेवा सदन महाविद्यालय बुरहानपुर एवं नेपानगर महाविद्यालय के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती छाया गुड़गे जन-भागीदारी समिति अध्यक्ष उपस्थित रहीं।

मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती छाया गुड़गे जन-भागीदारी समिति अध्यक्ष उपस्थित रहीं। जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में नेपानगर महाविद्यालय की रोमांचक विजय स्थानीय खेल मैदान नेपानगर में आयोजित क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय की जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सेवा सदन महाविद्यालय बुरहानपुर एवं नेपानगर महाविद्यालय के बीच खेला गया।  प्रतियोगिता की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मनीषा सकल्ले ने की। अपने स्वागत वक्तव्य में उन्होंने कहा कि जीवन में खेल भावना सबसे महत्वपूर्ण है। खेल हमें अनुशासन, टीम वर्क और सकारात्मक सोच सिखाता है। प्रतियोगिता में जीत या हार से अधिक मूल्यवान खेल भावना है। हार एवं जीत खेल का अभिन्न हिस्सा है, सभी जीत के लिए खेलते हैं, पर जीत का सेहरा किसी एक के सिर पर ही सजेगा। मेरी शुभकामनाएँ दोनों टीमों के लिए है, जीतने वाली टीम को अनेक शुभकामनाएं और जो किसी कारणवश जीतने से चूक गई, उन्हें अपनी गलतियों से सबक सीखकर सुधार करना होगा और आगामी अवसरों पर पूरी क्षमता के साथ मैदान पर उतरना होगा और विजय पताका फरहाना ह...

कलेक्टर श्री हर्ष सिंह की अध्यक्षता में टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित रही। गठित टास्क फोर्स समिति जिले के शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों में बढ़ते आत्महत्या की रोकथाम हेतु कार्य करेंगी।

  अधिकारीगण प्रतिदिवस विभागीय कार्यों की प्रगति की रिपोर्ट देना सुनिश्चित करें। लक्ष्य अनुरूप कार्यों में तेजी लायी जायें, यह बात कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने मंगलवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में कही।उन्होंने कलेक्टर-कमिशनर कॉन्फ्रेंस अंतर्गत निर्धारित बिन्दुवार विभागों की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक में विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा भी की गयी।  कलेक्टर श्री सिंह ने नशामुक्ति एवं महिला अपराधों को रोकने हेतु जागरूकता कार्यशालाएं अंतर्गत सामाजिक न्याय तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। बैठक में सीएम हेल्पलाईन, समग्र ई-केवायसी, फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा के साथ-साथ समय-सीमा पत्रकों की वस्तुस्थिति का भी समीक्षात्मक जायजा लिया गया। कलेक्टर श्री सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के संबंध में निर्देश दिये कि, शेष लक्ष्य को 2 दिवस के भीतर पूरा करें, इस कार्य में गंभीरता एवं सक्रियता रखें। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह की अध्यक्षता में टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित रही। गठित टास्क फोर्स समिति जिले के शिक्षण संस्थानों...

बुरहानपुर जिले के शाहपुर में ₹300 कमाने वाले फल विक्रेता को मिला 70 लाख का खजाना, ईमानदारी से लौटाया

  सोमवार शाम 6:00 बजे शाहपुर निवासी शेख सुलेमान ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर इच्छापुर हाईवे पर एक्सीडेंट में एक व्यक्ति घायल हो गया था। जिसके गाड़ी पर एक थैली टंगी हुई थी जिसमें सोना और चांदी करीब 70 लाख रुपए का सामान था।  मैंने उसके परिवार के लोगों को लौटा दिया। इस व्यक्ति की ईमानदारी की पूरे जिले में चर्चा हो रही हैं। रोजाना मात्र 300-400 रुपये कमाने वाले फल विक्रेता शेख सुलेमान को सड़क पर 70 लाख का खजाना पड़ा मिला, पर उन्होंने उसे लौटा दिया. शाहपुर क्षेत्र के निवासी सुलेमान की यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग उनकी सराहना कर रहे हैं. पुलिस प्रशासन उनका सम्मान कर चुके हैं आप देख रहे है 👇

SIR में अनियमितताओं के आरोप: कांग्रेस ने मांगी 3 महीने की मोहलत, निर्वाचन आयोग से की शिकायत

  SIR में अनियमितताओं के आरोप: कांग्रेस ने मांगी 3 महीने की मोहलत, निर्वाचन आयोग से की शिकायत विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर बढ़ती शिकायतों के बीच कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचा। कांग्रेस नेताओं ने राज्य निर्वाचन आयुक्त से मिलकर SIR प्रक्रिया में हो रही अनियमितताओं की ओर ध्यान दिलाया और इसकी समयसीमा को तीन महीने तक बढ़ाने की मांग की।  प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अभियान के दौरान BLOs पर अत्यधिक दबाव है और कई जगह मतदाताओं के नाम जुड़ने में व्यवधान देखा जा रहा है। रायपुर लोकसभा SIR प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि अन्य राज्यों से आई विवाहित महिलाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े नहीं जा रहे, जबकि भाजपा द्वारा BLOs को प्रभावित करने की शिकायतें भी मिल रही हैं, जो पूरी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर प्रश्न खड़ा करती हैं।  कांग्रेस ने यह भी पूछा कि छत्तीसगढ़ में फिलहाल किसी बड़े चुनाव की तैयारी नहीं है, फिर भी SIR की समयसीमा केवल एक सप्ताह ही क्यों बढ़ाई गई। प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से अनुरोध किया कि इन मुद्दों को केंद्र...

आज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत "धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान" के तहत ग्राम पंचायतों (झिरमिटी के जगन फ़ाल्या और ताजनापुर के नवल फ़ाल्या) में स्वीकृत विद्युतीकरण कार्यों का भूमि पूजन/लोकार्पण किया गया है।

 नेपानगर क्षेत्र से विधायक मंजू दादू ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान जिसका नाम भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में रखा गया है, इसके अंतर्गत आदिवासी अंचल ग्राम पंचायत झिरमिटी के जगन फ़ाल्या, और ग्राम पंचायत ताजनापुर के नवल फ़ाल्या में स्वीकृत विद्युतीकरण कार्य का भूमि पूजन/लोकार्पण किया  अभियान का नाम: इसे पहले PM जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान (PM-JUGA) के नाम से जाना जाता था और इसका नाम बदलकर 'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान' रखा गया है। ​उद्देश्य: इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों का समग्र विकास करना है, जिसमें बिजली, पक्का घर, पानी, सड़क और मोबाइल कनेक्टिविटी जैसे 25 महत्वपूर्ण हस्तक्षेप शामिल हैं। ​व्यापकता: यह योजना केंद्र सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर (63,000 से अधिक अनुसूचित जनजाति बहुल गाँवों में) लागू की गई है ताकि जनजातीय समुदायों को बुनियादी सेवाओं का सीधा लाभ मिल सके। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने इस अभियान के शुभारंभ और क्रियान्वयन पर जोर दिया है। ​ विधानसभा क्षेत्र के जगन फ़ाल्या (ग्राम पंचायत झिरमिटी) और नवल फ़ाल्या (ग्राम पंचायत ताजनापुर) में विद...