सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बेटों पर फिदा…, शादी के एक-दो नहीं बल्कि कई रिसेप्शन दे रहे शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Chouhan sons marriage news शिवराजसिंह चौहान दोनों बेटों पर फिदा हैं। वे इतने प्रसन्न हैं कि बेटों की शादी के एक दो नहीं बल्कि कई अलग-अलग रिसेप्शन दे रहे हैं।
Shivraj Singh Chouhan is giving not one or two but many receptions for the marriage of his sons.!

एमपी के पूर्व सीएम, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह की रिद्धि जैन से शादी शुक्रवार को संपन्न हो गई। शादी समारोह में देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, यूपी के सीएम योगी, प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल, सीएम डॉ. मोहन यादव, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री और कई मंत्री, बड़े नेता शामिल हुए। अब जबकि छोटी बहू रिद्धि घर में आ गई है तब शिवराज सिंह चौहान अपने बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह के विवाह समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। कार्तिकेय की शादी राजस्थान में होगी। शिवराजसिंह चौहान दोनों बेटों पर फिदा हैं। वे इतने प्रसन्न हैं कि बेटों की शादी के एक दो नहीं बल्कि कई अलग-अलग रिसेप्शन दे रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान के बेटे कुणाल सिंह की शादी की रस्में भोपाल के होटल ताज में निभाई गईं थीं। भोपाल के ही नीलबड़ इलाके में वाना ग्रीन होटल में शादी का रिसेप्शन हुआ जिसमें देश प्रदेश की तमाम शख्सियतें शामिल हुईं।

चौहान परिवार में अब शिवराजसिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय चौहान के विवाह की बारी है। अमानत बंसल से उनकी शादी जोधपुर में होगी। अमानत ने लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी की पढ़ाई की है। उनके पिता अनुपम बंसल फेमस शू कंपनी लिबर्टी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं और मां रुचिता बंसल भी सामाजिक रूप से काफी सक्रिय हैं।

कार्तिकेय सिंह और अमानत बंसल की सगाई पिछले साल 17 अक्तूबर को दिल्ली में हुई थी। अब ये दोनों 6 मार्च को विवाह बंधन में बंधेंगे। शादी समारोह राजस्थान के जोधपुर के रेडिसन होटल में आयोजित किया गया है।

बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह की शादी में वर और वधु पक्ष के चुनिंदा मेहमान ही रहेंगे हालांकि इसके बाद शादी का भव्य रिसेप्शन दिया जाएगा । अपने दोनों बेटों की शादी के मौके पर शिवराजसिंह चौहान ने तीन रिसेप्शन रखे हैं।

छोटे बेटे कुणालसिंह की शादी का रिसेप्शन भोपाल के नीलबड़ इलाके में वाना ग्रीन होटल में रखा गया था। अब कार्तिकेय सिंह की 6 मार्च को जोधपुर में शादी होगी लेकिन इसका रिसेप्शन भोपाल में ही होगा। यहां के जंबूरी मैदान में 12 मार्च को रिसेप्शन रखा गया है जिसमें हजारों लोग शामिल हो सकते हैं।

इतना ही नहीं, कार्तिकेय सिंह और कुणाल सिंह की शादी का एक और सम्मिलित रिसेप्शन नई दिल्ली में भी होगा। 18 मार्च को एयरफोर्स ग्राउंड में आयोजित इस रिसेप्शन में पीएम नरेंद्र मोदी सहित देशभर के तमाम वरिष्ठ राजनेताओं को आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को भी खासतौर पर आमंत्रित किया गया है।

आप देख रहे हैं:-
                             प्रदेश पत्रिका 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...