सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खूबसूरती की मिसाल थी ये एक्ट्रेस, लीड हीरो को छोड़ 'विलेन' पर हार बैठी दिल, फिर भी ताउम्र सच्चे प्यार को तरसी

Madhubala Birth Anniversay: जिस एक्ट्रेस की हम बात कर रहे हैं, उन्हें जीने के लिए सिर्फ 36 साल मिले. इन 36 सालों में उनका हर दिन दर्द से गुजरा, लेकिन इस दर्द को कभी अपने चेहरे पर आने नहीं दिया. दिलीप कुमार और किशोर कुमार के साथ उनके प्यार के किस्से आपने सुने होंगे, लेकिन आज हम आपको बताते हैं, कैसे वो एक विलेन के प्यार में गिरफ्त हो गई थीं।
ये एक्ट्रेस फैशन ऑयकन रहीं और अक्सर अपने कपड़े और अक्सेससरीज खुद ही डिजाइन करती थीं.

हाइलाइट्स

बॉलीवुड से इस एक्ट्रेस का जादू हॉलीवुड तक जा पहुंचा था.
ये एक्ट्रेस भाषाओं को सीखने का बहुत शौक था.
बहुमुखी प्रतिभा वाली इस एक्ट्रेस कोपेंटिंग का बहुत शौक था.

नई दिल्ली. बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं, जिनके गुरूर के किस्से आपने सुने होंगे. राज कुमार, फिरोज खान, दिलीप कुमार ये बॉलीवुड के उन सतारों में से हैं, जिन्होंने अपनी शर्तों पर काम किया और मेकर्स के आगे कभी नहीं झुके. ये वो दौर था जब इंडस्ट्री में मेल एक्टर्स का बोलबाला था. लेकिन क्या आप इंडस्ट्री की उस हसीना के बारे में जानते हैं, जिनकी खूबसूरती के आगे बड़े-बड़े स्टार दीवाने थे. लेकिन, वो ‘विलेन’ को दे बैठी थीं. प्रपोज करने के चक्कर में उन्होंने वो काम किया जिससे वो ‘विलेन’ भी सकते में आ गया था. ये नामी एक्ट्रेस रहीं, लेकिन सेट पर छोटे स्टार्स से बात करना तक पसंद नहीं करती थी.

ये कोई और नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस मधुबाला हैं, जिनकी खूबसूरती को देख लोग दंग रह जाते थे. फिल्मी जगत की जानी-मानी टैलेंटेड एक्ट्रेस मधुबाला की खूबसूरती पर न जाने कितने लोग फिदा हुए और कितनों को उनसे प्यार हुआ. लेकिन उन्हें प्यार हुआ लेकिन क्या पता था दिल धोखा दे देगा.
महज 9 साल की उम्र में जब उन्होंने फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा तभी उन्हें पता लगा कि उनके दिल में छेद है.

पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही जिंदगी काफी चर्चे में रही

‘मिस्टर एंड मिसेज 55’ , ‘चलती का नाम गाड़ी’, ‘हाफ टिकट’, ‘हावड़ा ब्रिज’ और ‘काला पानी’ जैसी फिल्मों से शानदार अभिनय कर लोगों के दिलों पर राज करने वालीं एक्ट्रेस मधुबाला, 50-60 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रही हैं. मधुबाला का नाम यूं तो कई एक्टर और डायरेक्टर के साथ जुड़ा. कहा तो जाता है कि वह अपनी हर फिल्म के एक्टर और डायरेक्टर को प्रपोज कर दिया करती थी. उनकी जिंदगी तो छोटी सी रही, लेकिन इस छोटी सी जिंदगी में कई किस्से कहानियां हैं, क्योंकि उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही जिंदगी काफी चर्चे में रही.

विलेन’ को दिल दे बैठी थीं मधुबाला

मधुबाला का नाम दिलीप कुमार से काफी जुड़ा हुआ है. दिलीप कुमार संग प्यार और ब्रेकअप फिर किशोर कुमार के साथ शादी के चलते मधुबाला काफी लाइमलाइट में रहीं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिलीप कुमार को दिल देने से पहले वह बॉलीवुड के एक विलेन को दिल दे बैठी थीं. ये विलेन और कोई नहीं बल्कि प्रेमनाथ थे. इस बात का खुलासा मधुबाला की बहन मधुर भूषण ने एक बार ईटाइम्स से बात करते हुए किया था. मधुबाला और प्रेमनाथ की लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया था कि 1951 जब फिल्म ‘बादल’ में मधुबाला प्रेमनाथ के साथ काम कर रही थीं. उन दिनों प्रेमनाथ अक्सर फिल्मों में विलेन के रोल में ही नजर आते थे.
प्रेमनाथ के साथ फिल्म में काम करते हुए उन्हें प्यार हो गया था.

प्रपोज करने के चक्कर में की ऐसी हरकत

एक दिन शूटिंग के वक्त मधुबाला ने प्रेमनाथ को मेकअप रूम में घुसकर उन्हें प्रपोज कर दिया. मधुबाला ने एक्टर को हमेशा की तरह लव लेटर और फूल देकर प्रपोज किया. प्रेमनाथ को समझ ही नहीं आया कि ये क्या हो रहा है. प्रेमनाथ ये सब देख हैरान रह गए थे. प्रेमनाथ ने जब मधुबाला का वो खत खोला तो उसमें लिखा था, ‘अगर आप मुझसे प्यार करते हैं तो प्लीज ये गुलाब का फूल स्वीकार कर लें वरना ये मुझे वापस कर दें’.

खत पढ़ते ही प्रेमनाथ हो गए थे हैरान

खत पढ़ते ही प्रेमनाथ के हैरान हो गए थे क्योंकि उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला प्रपोज किया था, वो भी एक प्यार भरे खत और गुलाब के साथ. उन्होंने खुशी-खुशी मधुबाला के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया. दोनों में प्यार में शुरुआत तो हुई. प्रेमनाथ का मधुबाला काफी ख्याल रखते थे. वह समय पर उन्हें उठातीं, जैसे कोई अलार्म. लेकिन यह रिश्ता जल्दी ही खत्म हो गया क्योंकि मधुबाला दिलीप कुमार के करीब आ गई थीं.
फिल्ममेकर किशोर कुमार से उन्होंने साल 1960 में शादी की थी पर उनका ये रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक पाया और 9 साल बाद यानी साल 1969 में कपल ने तलाक ले लिया था. 

पर्दे पर आते ही तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज जाती थी थिएटर

शम्मी कपूर, दिलीप कुमार, किशोर कुमार और राज कपूर जैसे कई दिग्गज एक्टर रहे हैं, जिनके साथ मधुबाला ने काम किया. जब-जब वह पर्दे पर आती थीं तो थिएटर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठते थे. ये टैलेंट उस दौर की एक्ट्रेस सिर्फ मधुबाला में ही था. शम्मी कपूर के साथ भी उन्होंने काम किया था. शम्मी कपूर उस दौर के वो स्टार थे जो स्क्रीन पर आते ही फैंस का दिल जीत लेते थे. हर एक्ट्रेस उस दौर में उनके साथ काम करने को बेताब रहती थीं. उनकी हाइट, पर्सनालिटी, अदाएं और लुक्स सब कुछ दर्शकों को दीवाना बना देती थी. शम्मी कपूर का भी उस दौर में ऐसा बोलबाला था कि हीरोइन्स सिर्फ उनका नाम सुनकर फिल्म करने को तैयार रहती थीं. बहुत सी हीरोइन्स का करियर संवारने में शम्मी कपूर का बड़ा हाथ है. लेकिन खुद शम्मी कपूर उनकी खूबसूरती देख हैरान हो गए थे.

खूबसूरती देख डायलॉग भूल गए थे शम्मी कपूर

मूवी टॉकीज नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने शम्मी कपूर का ये पुराना इंटरव्यू शेयर भी किया है, जिसमें खुद शम्मी कपूर मधुबाला के बारे में बताते हुए गहरी सांस लेते हुए बताया, ओह वो कितनी सुंदर थीं. मैं देखते ही बेहोश हो गया था. ‘रेल का डिब्बा’ (1953) में फिल्म के दौरान मैंने उन्हें देखा तो मैं डायलॉग ही भूल गया. यूं तो मुधबाला ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है. लेकिन साल 1960 में आई फिल्म मुगल-ए-आजम में वह दिलीप कुमार के साथ नजर आई थीं. इस फिल्म ने इतिहास रच दिया था. इस फिल्म की मिसाल आज भी दी जाती है.।


आप देख रहे हैं 

प्रदेश पत्रिका 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...