Skip to main content

फिलहाल जिले में भारतीय और विदेशी शराब, बीयर और भांग के कुल लाइसेंस

प्रदेश पत्रिका :- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हजारों सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। जो लोग छुट्टी पर गए थे, उन्हें भी वापस बुलाया जा रहा है। स्वास्थ्य, सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगा दिया गया है और 24 घंटे अलर्ट रहने को कहा गया है।

25000 वीआईपी के शामिल होने की उम्मीद

दरअसल, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के चलते सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। इसमें करीब 25000 वीआईपी के शामिल होने की उम्मीद है। अस्पताल प्रशासन को ऑक्सीजन सिलेंडर तैयार रखने के साथ ही अतिरिक्त फ्लीट की व्यवस्था करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। चुनिंदा अस्पतालों के डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। आपको बता दें कि, इससे पहले प्रदेश के अलग-अलग संभागों में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया था। जिसके बाद सरकार सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन करने जा रही है।

जिसमें मुकेश अंबानी, एन. चंद्रशेखरन, नोएल एन. टाटा, आनंद महिंद्रा, जमशेद एन. गोदरेज, संजीव पुरी, संजीव बजाज, सतीश रेड्डी, नादिर गोदरेज, पवन मुंजाल, एसएन सुब्रह्मण्यम, रिशाद प्रेमजी, अजीज प्रेमजी, सलिल एस. पारेख, दिलीप सांघवी, वेणु श्रीनिवासन, सुनील भारती मित्तल, बाबा एन. कल्याणी, उदय कोटक समेत कई बड़े उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हजारों सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। जो लोग छुट्टी पर गए थे, उन्हें भी वापस बुलाया जा रहा है। स्वास्थ्य, सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगा दिया गया है और 24 घंटे अलर्ट रहने को कहा गया है।

चुनिंदा अस्पतालों के डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। आपको बता दें कि, इससे पहले प्रदेश के अलग-अलग संभागों में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया था। जिसके बाद सरकार सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन करने जा रही है।


आप देख रहे हैं 
                           प्रदेश पत्रिका 


Comments

Popular posts from this blog

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...