सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Organic खेती की मास्टर ट्रेनर, 'ड्रोन दीदी' नाम से बनाईं पहचान! अब ऐसे बदल रहीं किसानों की तकदीर

बालाघाट की संजु नगपुरे, जो "ड्रोन दीदी" के नाम से मशहूर हैं, महिला सशक्तिकरण की बेहतरीन मिसाल पेश करती हैं. जैविक खेती में मास्टर ट्रेनर बनने के बाद, उन्होंने 2024 में ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग ली और अब किसानों को कृषि विशेषज्ञों से जोड़ने का काम कर रही हैं.

बालाघाट. जिले के कोहकाडीबर गांव की ड्रोन दीदी इन दिनों चर्चा में है. दरअसल, ड्रोन दीदी कहलाने वाली संजु नगपुरे को 26 जनवरी को हुई गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर शामिल किया गया है. संजु न सिर्फ बेहतरीन किसान है बल्कि महिला सशक्तिकरण की शानदार मिसाल है. देखिए लोकल 18 पर संजु नगपुरे की पूरी कहानी…

संजु नगपुरे ने लोकल 18 को बताया कि वह पहले से ही खेती किसानी का काम कर रही थी. लेकिन साल 2017 में वह कृषि सखी बनी. इस दौरान खुद भी आधुनिक और जैविक खेती के बारे सीखती रही. इसके लिए उन्होंने इंदौर और उत्तरप्रदेश में जाकर ट्रेनिंग भी ली. इसके साथ उन्होंने अलग-अलग जगह जाकर दूसरे किसानों को ट्रेनिंग भी दी. अब वह जैविक खेती की मास्टर ट्रेनर बन चुकी हैं. अब तक वह 13 सौ से ज्यादा महिलाओं को जैविक खेती की ट्रेनिंग दे चुकी है. अब भी लगातार उनका सफर जारी है.

2024 में लिया ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण

संजू नागपुरे ने बीते साल 2024 में ही ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग ली थी. अब वह ड्रोन पायलट भी है. ऐसे में उन्हें भारत सरकार के उर्वरक विभाग से पुरस्कार भी मिला और वह ड्रोन दीदी बन गई. वह कोहकाडीबर गांव की ‘सरस्वती’ महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य हैं इसके अलावा वह रिलायंस फाउंडेशन के डिजिटल फार्म स्कूल (डीएफएस) से भी जुड़ी. इसके माध्यम से वह किसानों को निर्णय लेने की जानकारी देता है, सीखने की सुविधा प्रदान करता है और उन्हें कृषि विशेषज्ञों से जोड़ता है.

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में रही विशेष अतिथि
बालाघाट जिले के कोहका डीबर गांव की ड्रोन दीदी संजु नगपुरे को गणतंत्र दिवस के मौके पर बतौर विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया जा चुका है. इस पर उनका कहना है कि यह उनके लिए बेहद गर्व की बात है. संजु नगपुरे न सिर्फ आत्मनिर्भरता कीी मिशाल है बल्कि महिला सशक्तिकरण की बेहतरीन मिसाल है.


आप देख रहे हैं 
                        प्रदेश पत्रिका 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...