pub-4032623511138817 Public Holiday: 17 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर और स्कूल व कॉलेज सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Public Holiday: 17 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर और स्कूल व कॉलेज

Public Holiday: फरवरी के महीने में छुट्टियों की भरमार हो गई है। इस सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार 17 फरवरी को एक और सार्वजनिक अवकाश रहेगा। हालांकि यह सिर्फ कुछ इलाकों में लागू रहेगा। चलिए बताते हैं..
Public Holiday: प्रदेश में 17 फरवरी यानी सोमवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिसके चलते सरकारी दफ्तर और स्कूल व कॉलेज बंद रहेंगे। बता दें कि सरकार ने यह आदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जारी किया है। सार्वजनिक अवकाश को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। जिसमें यह बताया है कि चुनाव वाले क्षेत्रों में ही यह आदेश लागू होगा।

Public Holiday: अवकाश की यह है वजह
विभागीय आदेश के मुताबिक, 17 फरवरी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की वोटिंग सोमवार को होगी। जिसके चलते चुनाव वाले दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। पता होगा कि प्रदेश में प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में पूरा होगा। पहले चरण का मतदान सोमवार को होगा। इसे ध्यान में रखते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने पहले से ही आदेश जारी किया था। बता दें कि जिन जिन क्षेत्रों में चुनाव होगा सिर्फ उन्हीें क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश लागू रहेगा। अन्य क्षेत्रों में स्कूल और कॉलेज अपने निर्धारित समय में खुलेंगे।

इस दिन डाले जाएंगे वोट

नगर पालिका चुनाव के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान होगा। बता दें कि जिला पंचायत के वोटिंग के तुरंत बाद चुनाव के परिणाम भी जारी होंगे।
Public Holiday: सार्वजनिक छुट्टी का कैलेंडर
महाशिवरात्रि 26 फरवरी, होली 14 मार्च, ईद-उल-फितर 31 मार्च, बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी 1 अप्रैल, महावीर जयंती 10 अप्रैल, 18 अप्रैल गुड फ्राइडे, बुद्ध पूर्णिमा 12 मई, बकरीद 7 जून, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त, ईद-ए-मिलाद 6 सितंबर, दशहरा 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, दीपावली 20 अक्टूबर, 5 नवंबर गुरु नानक जन्म दिवस और क्रिसमस 25 दिसंबर।

आप देख रहे हैं 
                         प्रदेश पत्रिका 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...