सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रोहित शर्मा ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, सौरव गांगुली और धोनी के क्लब में मारी एंट्री, बना दिए 3 बड़े कीर्तिमान

 

Champions Trophy 2025 Final: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा ने तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं.

Rohit Sharma Made 3 Big Records In

Champions Trophy 2025 Final: न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में कैप्टन रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चला. उनकी उम्दा बल्लेबाजी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने अपने वनडे करियर का 58वां अर्धशतक महज 41 गेंदों में पूरा किया. इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और तीन बेहतरीन छक्के देखने को मिले. 'हिटमैन' शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए कुछ खास उपलब्धियां भी हासिल की, जो कुछ इस प्रकार है-

रोहित शर्मा ने तोड़ा क्रिस गेल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड 

रोहित शर्मा ने आईसीसी के वनडे इवेंट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है. गेल ने आईसीसी के वनडे इवेंट में लक्ष्य का पीछा करते हुए कुल 32 छक्के लगाए थे. वहीं रोहित शर्मा के नाम अब 33* हो गए हैं. 

आईसीसी वनडे इवेंट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी 

33* - रोहित शर्मा - भारत 
32 - क्रिस गेल - वेस्टइंडीज 
21 - फखर जमान - पाकिस्तान 
21 - ब्रेंडन मैकुलम - न्यूजीलैंड 

सौरव गांगुली और एमएस धोनी के क्लब में शामिल 
हुए रोहित शर्मा

सौरव गांगुली और एमएस धोनी के बाद रोहित शर्मा आईसीसी के वनडे इवेंट के फाइनल मुकाबले में 50 प्लस की पारी खेलने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं. पहले स्थान पर सौरव गांगुली का नाम आता है. जिन्होंने 2000 के चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 117 रन बनाए थे. 

गांगुली के बाद दूसरे स्थान पर एमएस धोनी का नाम आता है. जिन्होंने वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ मुंबई में नाबाद 91 रन बनाए थे. अब तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा आ गए हैं. 'हिटमैन' शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आज के मुकाबले में 76 रनों का योगदान दिया.

आईसीसी के वनडे इवेंट के फाइनल में किसी भारतीय कप्तान का सर्वोच्च स्कोर
117 - सौरव गांगुली - बनाम न्यूजीलैंड - नैरोबी - 2000
91* - एमएस धोनी - बनाम श्रीलंका - मुंबई - 2011
76 - रोहित शर्मा - बनाम न्यूजीलैंड - दुबई - 2025

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने हासिल की खास उपलब्धि 

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी का आगाज करते हुए लगभग सभी मुकाबलों में टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाने में कामयाब रहे. मगर फाइनल में वह एक अलग ही अंदाज में नजर आए. दोनों खिलाड़ियों ने 18.4 ओवरों में 105 रन की शतकीय साझेदारी की, जो टूर्नामेंट में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी भी है. 


आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

105 रन - रोहित शर्मा और शुभमन गिल - बनाम न्यूजीलैंड - दुबई

69 रन - रोहित शर्मा और शुभमन गिल - बनाम बांग्लादेश - दुबई

57 रन - रचिन रवींद्र और विल यंग - बनाम भारत - दुबई

48 रन - रचिन रवींद्र और विल यंग - बनाम दक्षिण अफ्रीका - लाहौर


फाइनल में 76 रन बनाने में कामयाब रहे रोहित 

बात करें फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा के प्रदर्शन के बारे में तो पारी का आगाज करते हुए उन्होंने आज कुल 83 गेंदों का सामना किया. इस बीच 91.57 की स्ट्राइक रेट से 76 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और तीन बेहतरीन छक्के निकले. मैच के दौरान उन्हें विपक्षी टीम के स्पिनर रचिन रवींद्र ने विकेटकीपर टॉम लैथम के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया.


            आप देख रहे हैं 👇 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...