सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आजादी के 78 साल बाद पहली बार खरगोन जिला मुख्यालय पहुंचेगी ट्रेन, रफ्तार पर है आदिवासी बाहुल्य जिले में सर्वे का काम

 Khargon To Be Connect To Rail: आदिवासी बाहुल्य जिले खरगोन जिले में रेल लाइन बिछाने के लिए सर्वे का काम नर्मदा ताप्ती रेल लाईन समिति के इंजीनियरिंग राधेश्याम पाटीदार के द्वारा बनाए नक्शे के आधार पर हो रहा है. इस रेल लाइन में अलीराजपुर, धार, बडवानी, खरगोन और खंडवा पांच जिले शामिल है!


Northern Central Railway: मध्य प्रदेश का आदिवासी बाहुल्य जिला खरगोन आजादी के 78 साल में पहली बार रेलवे नेटवर्क से जुड़ने जा रहा है. रेलवे बोर्ड इन दिनों खंडवा-आलीराजपुर रेल लाइन का सर्वे तेजी से करवा रही है. तेजी हो रहे रेलवे लाइन के सर्वे ने खरगोन जिला मुख्यालय के लोगो में रेलवे से राजधानी तक सफर करने की उम्मीद बढ़ा दी है!

आदिवासी बाहुल्य जिले खरगोन जिले में रेल लाइन बिछाने के लिए सर्वे का काम नर्मदा ताप्ती रेल लाईन समिति के इंजीनियरिंग राधेश्याम पाटीदार के द्वारा बनाए नक्शे के आधार पर हो रहा है. इस रेल लाइन में अलीराजपुर, धार, बडवानी, खरगोन और खंडवा पांच जिले शामिल है.

 करीब सवा 6 करोड़ रुपए से हो रहा है सर्वे का काम 

रिपोर्ट के मुताबिक अलीराजपुर से खरगोन तक 140 किलाेमीटर का फुट टू फुट सर्वे हो चुका है. करीब सवा 6 करोड़ रुपए से हो रहे सर्वे का काम खरगोन से खंडवा की ओर बढ़ रही है. दरअसल, लंबे समय से नर्मदा ताप्ती रेल लाइन समिति खंडवा आलीराजपुर रेल लाइन की मांग कर रही थी. रेलवे लाइन के लिए खरगोन के मांगरूल गांव के पास चल रहा है.

पहले चरण के बाद दूसरा सर्वे ड्रोन कैमरे से होगा

गौरतलब है सर्वे के दौरान सड़क, खेत और अन्य भूभागों का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है. सर्वे टीम के सदस्य कैमरे के जरिए तस्वीरें लेते हैं और सभी जरूरी जानकारियां नोट करते हैं. फुट-टू-फुट सर्वे पूरा होने के बाद ड्रोन और डीजीपीएस तकनीक की सहायता से विस्तृत सर्वेक्षण किया जाएगा.

लंबे समय से नर्मदा ताप्ती रेल लाइन समिति खंडवा आलीराजपुर रेल लाइन की मांग कर रही थी. अलीराजपुर से खरगोन तक 140 किमी का फुट टू फुट सर्वे हो चुका है. अब सर्वे टीम खरगोन से खंडवा की ओर बढ़ रही है. फिलहाल, खरगोन के मांगरूल गांव के पास सर्वे चल रहा है.

 रेल लाइन के रास्ते में नहीं है कोई फॉरेस्ट एरिया

सेवानिवृत्त इंजीनियर और नर्मदा ताप्ती रेल लानन समिति खरगोन के कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम पाटीदार बताया कि ड्रोन और डीजीपीएस तकनीक की सहायता से विस्तृत सर्वेक्षण के बाद फाइनल रिपोर्ट तैयार की जाएगी. अब तक रिपोर्ट के अनुसार रेलवे लाइन के रास्ते में छोटी पहाड़ियां तो है, लेकिन कोई फॉरेस्ट एरिया नहीं है.



         आप देख रहे हैं 👇 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...