सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर के केले को जीआई टैग दिलाने की कवायद, उज्जैन में हुई बड़ी बैठक -

 बुरहानपुर के केले की दुनिया में होगी धाक. जीआई टैग के लिए उज्जैन में हुई अहम बैठक में यहां के केले की खूबियां बताई गईं.

बुरहानपुर के केले में मिनरल्स की भरमार

प्रदेश पत्रिका बुरहानपुर: मध्य प्रदेश का ऐतिहासिक जिला बुरहानपुर मुख्य रूप से केला उत्पादन के लिए जाना जाता है. यहां करीब 26 हजार हेक्टेयर में केले की फसल लगाई जाती है. बुरहानपुर का केला खाड़ी देशों में निर्यात किया जाता है, जिसको देखते हुए करीब 2 साल पहले केला फसल के लिए जीआई टैग का आवेदन किया गया था. ऐसे में बीते गुरुवार को उज्जैन में जीआई टैग के लिए प्रेजेंटेशन बैठक आयोजित की गई।

केला के जीआई टैग के लिए हुई बैठक

इस बैठक में प्रदेश के 16 से ज्यादा जिलों के अधिकारियों को बुलाया गया था, लेकिन बैठक में 10 जिलों के अधिकारी ही शामिल हो पाए थे. बैठक में विज्ञानी और उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने केले की विशेषता बताई है. इसके अलावा इस बैठक में केंद्र सरकार के अधिकारी और जीआई टैग मध्य प्रदेश के डायरेक्टर लक्ष्मीकांत दीक्षित मौजूद थे. इस दौरान विज्ञानी और उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने केला की खूबियां बताई है, ताकि केला फसल को जीआई टैग मिल सके।

जिले के किसानों को मिलेगा फायदा

बता दें कि केला किसानी से जुड़े किसानों के मुताबिक बुरहानपुर की मिट्टी में पर्याप्त मात्रा में कार्बन मौजूद है. यही वजह हैं कि यहां के केले में मिनरल्स पाए जाते हैं, जिसके चलते केला सहित अन्य फसलों की अच्छी पैदावार होती है. यदि, बुरहानपुर की केला फसल को जीआई टैग मिलता है, तो निश्चित रूप से केला के एक्सपोर्ट में वृद्धि होगी. इससे केला उत्पादक किसानों को लाभ होगा, उन्हें केला फसल के बेहतर दाम मिलेंगे. इसके अलावा केला फसल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।

केले की खेती की ऐसे हुई थी शुरुआत

बुरहानपुर जिले में सबसे पहले 1960 में 5 एकड़ में केला की फसल लगाई गई थी. इसके बाद केले की फसल के प्रति किसानों का रुझान बढ़ा, जिले के किसानों ने बढ़चढ़ कर केला की फसल को अपनाया. वर्तमान में करीब 16 हजार किसान केले की फसल लगाते हैं. लगातार केले की फसल के रकबे में बढ़ोतरी हो रही है।


      आप देख रहे हैं 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...