pub-4032623511138817 इंदौर कपड़ा मार्केट में भीषण आग:कई दुकानें चपेट में आई, करोड़ों के नुकसान की आशंका, बमुश्किल पाया काबू सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इंदौर कपड़ा मार्केट में भीषण आग:कई दुकानें चपेट में आई, करोड़ों के नुकसान की आशंका, बमुश्किल पाया काबू

 



इंदौर के क्लॉथ मार्केट में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

चौकीदार के अनुसार, उसने सुबह करीब 5:30 बजे मार्केट से लपटें निकलते देखीं। 6:30 बजे दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

हालांकि, आग किस दुकान से शुरू हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। इस आग में करीब 15 दुकानें जलकर खाक हो गईं, जिससे 5-7 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

इस आगजनी में सोनम कलेक्शन, दिलीप मैचिंग, लोटस फैशन, नर्सिंग की दुकान, दीप टेक्सटाइल्स, पूजा श्री, राज श्री फैब्रिक और कुइया टेलर सहित आधा दर्जन से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं।


दमकल को आग बुझाने में आई दिक्कतें

संकरी गलियों और भारी धुएं के कारण दमकल वाहनों को अंदर पहुंचने में कठिनाई हुई। स्थानीय लोगों की मदद से पाइप डालकर आग पर काबू पाया गया। हालांकि, दुकानों में भारी मात्रा में कपड़ा होने के कारण अंदर अब भी धुआं बना हुआ है, जिसे पानी डालकर ठंडा किया जा रहा है।

फिलहाल आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है, लेकिन नुकसान के सटीक आकलन और आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

क्लॉथ मार्केट में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई।





आगजनी की घटना की 5 तस्वीरें....

संकरी गलियों और भारी धुएं के कारण दमकल वाहनों को अंदर पहुंचने में कठिनाई हुई।




आग सुबह करीब 6:45 बजे लगी, जिसके बाद टीम तुरंत सक्रिय हो गई।


सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

स्थानीय लोगों की मदद से पाइप डालकर आग पर काबू पाया गया।


दुकानों में भारी मात्रा में कपड़ा होने के कारण अंदर अब भी धुआं बना हुआ है।




आप देख रहे हैं 👇 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...