pub-4032623511138817 शिव ‘राज’ में शुरू हुई योजना पर मोहन सरकार का ब्रेक, बंद हो गई ये स्कीम सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिव ‘राज’ में शुरू हुई योजना पर मोहन सरकार का ब्रेक, बंद हो गई ये स्कीम

 तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शासन काल में शुरू हुई थी ये सरकारी योजना, मोहन सरकार ने लगा दिया ब्रेक, जानें क्या है ये योजना और क्यो हो गई बंद…

Mohan Government Break on the Jan Seva Mitra Yojana started in Shivraj Government in MP

प्रदेश पत्रिका:- तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के कार्यकाल में शुरू हुए मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप फॉर प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत हो रही जन सेवा मित्रों (Jan seva mitra Yojana) की नियुक्ति पर मोहन सरकार ने ब्रेक लगा दिया है। चयनित किए जन सेवा मित्रों की इंटर्नशिप बंद कर दी गई है। नए चयन भी रोक दिए गए हैं। सरकार (MP Government) ने मुख्यमंत्री जन सेवकों को दोबारा नियुक्ति देने से इनकार किया है। इसके तहत अभी तक प्रदेश में प्रशासन और जनता के बीच सेतु का काम करने 9390 जन सेवा मित्र नियुक्त किए गए थे।

सरकार ने दिया लिखित में जवाब

विधानसभा में विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी के सवाल के लिखित जवाब में सरकार ने बताया है कि फरवरी 2023 में 4695 इन्टर्न (Jan Seva Mitra Yojana) और अगस्त 2023 में 4695 नवीन (जन सेवा मित्रों) को कौशल विकास के लिए इन्टर्नशिप प्रदान की गई थी। प्रोग्राम के अंतर्गत फरवरी 2023 में चयनित 4695 इन्टर्न (जन सेवा मित्र) को 4 फरवरी 2023 से 3 अगस्त 2023 तक इन्टर्नशिप प्रदान की गई थी।

पहले बढ़ाई गई थी जनसेवा मित्रों की इंटर्नशिप अवधि

बूट कैंप-1 में की गई तत्कालीन सीएम की घोषणा के अनुसार कार्य मूल्यांकन के बाद पात्र पाए गए 4401 जन सेवा मित्रों की इंटर्नशिप अवधि आगामी 6 माह और बढ़ाई गई थी। अगस्त 2023 में 4695 नवीन जन सेवा मित्रों को इन्टर्नशिप अगस्त 2023 से जनवरी 2024 तक प्रदान की गई थी। यह इंटर्नशिप प्रदान की गई अधिकतम संया है। जन सेवा मित्र के लिए पूर्व संचालित स्कीम की अवधि जनवरी 2024 में समाप्त हो चुकी है। इसलिए जन सेवकों को पुन: नियुक्ति पर रखने के लिए किसी पॉलिसी पर विचार करने का प्रश्न ही नहीं है।

जानें क्या थी योजना

मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र योजना, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 15 अगस्त 2023 को शुरू की गई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और युवाओं को रोजगार अवसर प्रदान करना था। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना का ऐलान किया, जिसके तहत दो चरणों में 9 हजार 390 जन सेवा मित्रों की नियुक्ति की गई थी।

इस योजना के तहत नियुक्त जनसेवा मित्र गांव-गांव जाकर सरकारी योजनाओं के लिए फॉर्म भरवाने और जागरुकता फैलाने का काम करते थे। इन जनसेवा मित्रों को प्रति माह लगभग 8,000 रुपये वेतन दिया जाता था। सरकार का लक्ष्य हर 50 परिवारों के लिए एक जनसेवा मित्र नियुक्त करना था, ताकि वे स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं का समाधान करा सकें और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर सकें। लेकिन मौजूदा सरकार (Mohan Sarkar) ने इस योजना पर ब्रेक लगा दिया है।


    आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...