सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इंदौर में वकीलों का उत्पात, टीआई को दौड़ा दौड़ा कर पीटा

 चक्काजाम कर रहे वकीलों ने कईं निर्दोष वाहन चालकों से न सिर्फ अभद्रता की बल्कि उन पर हाथ उठाया। टीआई के वाहन चालक को भी खुब पीटा गया। वकीलों ने बीयर की कैन दिखाते हुए कहा कि टीआइ ने शासकीय वाहन में ही शराब पी है।

वकीलों ने पुलिस को पीटकर हाईकोर्ट के सामने किया चक्‍काजाम।

HighLights

  • हाईकोर्ट के सामने वकीलों ने टीआई को पीटा। एसीपी के कंधे से सितारे छीने
  • वकील पिता-पुत्रों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करने से नाराज थे सारे वकील।
  • तीन घंटे तक चक्काजाम किया। वहां पर बेकसूर वाहन चालकों को भी पीटा
प्रदेश पत्रिका :- वकील शनिवार को हाईकोर्ट के सामने धरने पर बैठ गए। चक्काजाम किया और पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। बातचीत करने पहुंचे टीआई जितेंद्र यादव की पिटाई कर डाली। वकीलों ने कोतवाली एसीपी विनोद दीक्षित के कंधे से सितारे भी छीन लिए। करीब तीन घंटे तक हाईकोर्ट के सामने हंगामा होता रहा। वकील बेकसूर वाहन चालकों पर हाथ उठाने नहीं चूके।

ऐसे हुआ यह विवाद
  • विवाद की शुरुआत शुक्रवार दोपहर परदेशीपुरा से हुई थी।
  • हाईकोर्ट वकील अरविंद जैन का स्कूटर(एमपी 09यूवाय 9646) चालक से विवाद होली पर विवाद हो गया।
  • ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी अरविंद जैन एवं उनके वकील पुत्र अपूर्व व अर्पित को मारपीट करते हुए जबरदस्ती थाने ले गए।
  • पुलिसकर्मियों ने थाने में अभद्रता की और वकीलों के खिलाफ कायमी कर ली।
  • शनिवार दोपहर हाईकोर्ट एवं जिलाकोर्ट वकीलों ने परदेशीपुरा थाने का घेराव कर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करने की मांग की।
  • सुनवाई न होने पर वकील हाईकोर्ट के सामने धरने पर बैठ गए।
  • चक्काजाम करने पर तुकोगंज टीआई जितेंद्र यादव चर्चा करने पहुंचे तो वकील भड़क गए।
  • उन पर शराब के नशे में होने का आरोप लगा कर घेर लिया।
  • एमजी रोड़,कोतवाली,छोटी ग्वालटोली और तुकोगंज थाने के पुलिसकर्मियों ने घेरा बनाकर टीआई को बाहर निकाला लेकिन वकील पीछे पड़ गए।
  • टीआई की वर्दी पकड़ ली और पिटाई कर डाली।टीआइ को बचने के लिए दौड़ लगाना पड़ी।

इस दौरान कोतवाली एसीपी विनोद दीक्षित के साथ भी धक्कामुक्की की गई। उनके सितारे ही छीन लिए। जोन-2 के एडिशनल डीसीपी अमरेंद्रसिंह द्वारा मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित करने एवं वरिष्ठ अफसर से जांच करवाने का आश्वासन देने पर प्रदर्शन समाप्त हुआ।


  

            आप देख रहे हैं 👇 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...