खरगोन जिले से मुन्ना खान ब्यूरो चीफ पुष्पांजलीटुडे।
प्रदेश पत्रिका:- पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीना द्वारा शहर मे यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने स?कों पर दुकानों के सामने ख? वाहनों को हटाने व पार्किंग मे लगवाने हेतु निर्देशित किया गया था। प्राप्त निर्देशों के पालन मे यातायात पुलिस खरगोन द्वारा शहर खरगोन में अव्यवस्थित तरीके से खड़े होकर यातायात को बाधित करने वाले वाहनों पर कार्यवाही की गई है।
आज दिनांक 22.03.2025 को यातायात पुलिस खरगोन द्वारा शहर खरगोन में अव्यवस्थित तरीके से खड़े होकर यातायात को बाधित करने वाले वाहनों पर कार्यवाही की गई। इस दौरान थाना यातायात के सामने से लेकर प्रेसीडेन्ट होटल, सोनी प्रतिमा, नटराज होटल, टॉकीज तिराहा, सब्जी मण्डी नगरपालिका के पास, बिस्टान तिराहा, बस स्टेण्ड तक अव्यवस्थित खड़े वाहनों पर कार्यवाही की गई।
साथ ही वाहन चालकों को व्यवस्थित एवं निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन पार्क करने की समझाईस दी गई। इस दौरान यातायात प्रभारी निरीक्षक रमेश सोलंकी, उनि. राजेश शाह, सउनि. विजय तिवारी, प्रआर. 705 मोहन बर्फा, प्रआर. 839 विनोद महाजन, प्रआर. 595 रामेश्वर मण्डलोई, आर. 62 विनोद खरते, एवं आर. 49 गोकुल मुवेल मय क्रेन के उपस्थित होकर कार्यवाही की गई।
नोट-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अपने अपने वाहनों को अव्यवस्थित तरीके से खड़े न करे, वाहनो को व्यवस्थित एवं निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करे।
.jpg)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें