pub-4032623511138817 तेंदुआ होगा पिंजरे में कैद, बुरहानपुर में वन विभाग का अनोखा पिंजरा रोकेगा शिकार - सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तेंदुआ होगा पिंजरे में कैद, बुरहानपुर में वन विभाग का अनोखा पिंजरा रोकेगा शिकार -

 बुरहानपुर से सटे गांव बंभाड़ा में तेंदुए की दहशत, वन विभाग की टीम की गश्ती, पिंजरा लगवाया.

बुरहानपुर में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा

प्रदेश पत्रिका बुरहानपुर:- बुरहानपुर जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत बंभाड़ा के तहत आने वाले चांदगढ़ गांव में इन दिनों तेंदुए की दहशत है. सारे ग्रामीण घरों में कैद हैं. यहां बीते 2 दिन में तेंदुए ने 3 मवेशियों को शिकार बनाया है. मवेशियों की मौत होने से ग्रामीणों में रोष है. वहीं, वन विभाग ने पीड़ित ग्रामीणों को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया है. साथ ही शाम के बाद घर से नहीं निकलने की सलाह दी है. वन विभाग की टीम गांव के आसपास डेरा डाले है!

ग्रामीण अरुण रामभाऊ चौधरीने बताया 

"बुधवार रात तेंदुए ने उनके बाड़े में 2 मवेशियों को मार डाला. इसके अलावा एक कुत्ते को भी शिकार बनाया. गांव में तेंदुए की आहट से दहशत फैली हुई है. किसान ग्रुप में ही खेत में जा रहे हैं." पीड़ित किसान ने वन विभाग से मुआवजा दिलाने की मांग की है. इस पर वन विभाग ने भी सहमति जताई है. वहीं गांव में देर शाम होते ही सन्नाटा छा जाता है. तेंदुए की सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र शाहपुर से वन अमला मौके पर पहुंच गया. रेंजर संजय कुमार मालवीय ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है. वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि अकेले खेत में नही जाएं।

वन विभाग ने लगवाया पिंजरा

वन विभाग के एसडीओ अजय सागरने कहा है "टीम को तेंदुए को पकड़ने के लिए भेजा है. पिंजरा लगवाया गया है. जब तक तेंदुआ नहीं पकड़ा जाता तब तक लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए. किसान हाथ में लाठी-डंडे लेकर झुंड बनाकर निकलें. अगर कहीं तेंदुए की आहट आती है तो लाठियों को जमीन पर पटकें जिससे डरकर तेंदुआ हमला न कर सके. इसके साथ ही वन विभाग ने गांव में मुनादी भी कराई है. ग्रामीण सुरक्षित स्थान का सहारा लें, घरों को कुंडी लगाकर सोएं, मवेशियों को भी सुरक्षित स्थान पर बांधें. अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें."



        आप देख रहे हैं 👇 





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...