Skip to main content

बुजुर्ग महिला की रेप के बाद हत्या, कटे हुए नाखूनों से आरोपी तक पहुंची पुलिस

 खंडवा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग महिला के साथ रेप के बाद हत्या कर दी गई। आरोपी कोई और नहीं बल्कि महिला के घर में किराये पर रहने वाले परिवार का बेटा शैलेंद्र सिंह निकला।

आरोपित को मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाती पुलिस।

HighLights

  • आरोपी ने अपने नाखून काटे और उन्हें घर के ही डस्टबिन में डाल दिए थे।
  • पुलिस ने आरोपी का मोबाइल ट्रेसिंग पर डाला तो लोकेशन बड़वानी में मिली।
  • आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसने अपराध भी स्वीकार कर लिया।
प्रदेश पत्रिका :- खंडवा वृद्धा का हत्यारा किरायेदार का बेटा ही निकला। किरायेदार के बेटे शैलेंद्र सिंह ने वृद्धा को घर में अकेली पाकर पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने शोर मचाया तो आरोपित ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। जांच में वृद्धा के गले पर नाखूनों के निशान थे, पुलिस को इसी से हत्या की आशंका हुई थी। आरोपित ने दुष्कर्म और हत्या के बाद अपने नाखून कांटे और उन्हें घर के ही डस्टबिन में डाल दिए।

आरोपित ने पुलिस से बचने के लिए साक्ष्य मिटाने के भरपूर प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। पुलिस ने आरोपित का मोबाइल ट्रेसिंग पर डाल दिया। मोबाइल की लोकेशन बड़वानी में मिली। महाराष्ट्र भागने से पहले ही बड़वानी पुलिस की मदद से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और उसने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया।

विशेषज्ञ पैनल ने मौखिक रूप से की थी दुष्कर्म 
की पुष्टि

उधर, पोस्टमार्टम के बाद वृद्धा के साथ दुष्कर्म की मौखिक रूप से पुष्टि विशेषज्ञ पैनल ने भी कर दी। उल्लेखनीय है कि नईदुनिया ने मंगलवार (चार फरवरी) के अंक में ‘घर में घुसा किरायेदार, वृद्धा चिल्लाई तो कर दी हत्या’ शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। खबर में किरायेदार के बेटे ने ही गलत इरादे से वृद्धा की हत्या का जिक्र भी था।

घर का सामान बिखरा पड़ा था

सोमवार को कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तब घर का सामान बिखरा पड़ा था। महिला के बेटे और बहू बाहर गए थे। स्वजन ने बताया कि घर में 45 हजार रुपये थे, वो भी गायब है। घर का सामान भी बिखरा पड़ा था, वृद्धा के मुंह पर तकिया पड़ा हुआ था। इससे पुलिस को पहले आशंका थी कि ये चोरी या लूट के बाद हत्या का मामला है।

डस्टबिन में पड़े थे कटे हुए नाखून

इस दौरान जब पुलिस घटनास्थल पहुंची तो आरोपित शैलेंद्र गुमराह करने के लिए घर के दरवाजे पर ही बैठा रहा। जैसी ही पुलिस पहली मंजिल पर घटनास्थल पहुंची। इसी दौरान आरोपित मौके से फरार हो गया। इस पर पुलिस को शंका और गहरा गई।

जांच में पुलिस को 45 हजार घर में ही मिले तो चोरी या लूट की आशंका भी खत्म हो गई। इस पर पुलिस ने अन्य साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस को डस्टबिन में नाखून पड़े मिले।


17 साल से मुंबई में था आरोपित, आठ दिन पहले आया था

आरोपित शेलेंद्र सिंह के पिता पोस्ट ऑफिस इंदौर से सेवानिवृत्त हुए थे। परिवार बड़वानी का रहने वाला है। आरोपित की मौसी खंडवा में रहती थी। इसलिए उसके माता-पिता भी खंडवा आ गए थे। यहां वृद्धा के घर में तीन माह पहले ही किराये से रहने आए थे। आरोपित पिछले 17 से महाराष्ट्र में रह रहा था। आठ दिन पहले ही वो अपने माता-पिता के पास खंडवा आया था और रविवार को वृद्धा को घर में अकेली पाकर वारदात को अंजाम दे दिया।

आरोपित की मां बोली- इसे मार डालो

आरोपित शेलेंद्र सिंह की मां उसकी इस हरकत से काफी आहत नजर आई। पुलिस मंगलवार को आरोपित को लेकर जब घटनास्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएट करने पहुंची तब उसकी मां भी वहां मौजूद थी। आरोपित बेटे को देख उसने कहा कि साहब यह जीने लायक नहीं है, इसे तो मार डालो।

वहीं वृद्धा के स्वजन बोले- हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि कोई ऐसा कर सकता है। उसे रुपये चाहिए थे तो ले जाता, लेकिन हत्या क्यों की। हालांकि इस समय तक परिवार को वृद्धा के साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी नहीं थी।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह चौहान एवं उनकी टीम के उनि संतोष सांवले, उनि मनोज दवे, सउनि विनय राजपूत, प्रआर श्रवण लौवंशी, इरशाद, कमल पचोले, प्रआर लतेशपाल सिंह तोमर, प्रआर अमित यादव, अनिल वछाने, विनोद, विजय गेहलोद, भारती, नगर सैनिक ललिता, सायबर सेल प्रआर जितेंद्र राठौर, विकम वर्मा, उनि गणेश पाटीदार आदि का इस वारदात को सुलझाने में अहम योगदान रहा। एसपी ने टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।


           आप देख रहे हैं 👇 




Comments

Popular posts from this blog

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...