सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

'न भीड़ से डरता हूं और न माफी मांगूंगा...' एकनाथ शिंदे का मजाक उड़ाने पर क्या बोले कुणाल कामरा, मुंबई पुलिस पर भी उठाए सवाल

 Kunal Kamra Row: कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे पर मजाक के लिए माफी मांगने से इनकार किया है. शिवसेना कार्यकर्ताओं ने विरोध में तोड़फोड़ की. उद्धव ठाकरे ने कामरा का समर्थन किया, जबकि फडणवीस ने माफी की मांग की.

एकनाथ शिंदे का मकाज उड़ाकर विवाद खड़ा करने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया है.(फोटो साभार: X@kuna_kamra)


हाइलाइट्स

  • कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी के लिए माफी मांगने से इनकार किया.
  • कामरा ने कानून का हवाला देते हुए मुंबई पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए.
  • उद्धव ठाकरे ने जहां कामरा का समर्थन किया, वहीं फडणवीस ने माफी की मांग की.
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का मकाज उड़ाकर विवाद खड़ा करने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया है. उन्होंने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि वह इस ‘भीड़’ से डरते नहीं हैं और न ही इस मुद्दे के ठंडा पड़ने का इंतजार करेंगे. कामरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘मैं माफी नहीं मांगूंगा. मैं इस भीड़ से नहीं डरता और न ही अपने बिस्तर के नीचे छिपकर इस विवाद के खत्म होने का इंतजार करूंगा.’

दरअसल कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे का मजाक उड़ाते हुए उन्हें ‘गद्दार’ तक कह दिया, जिससे कथित रूप से शिवसेना कार्यकर्ता भड़क गए और भारी विरोध जताया. यह विवाद तब और बढ़ गया जब रविवार को सोशल मीडिया पर इस शो की क्लिप वायरल हो गई. इसके बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने हैबीटेट क्लब पर तोड़फोड़ कर दी. इसी जगह कामरा का वह शो रिकॉर्ड किया गया था. पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया, जिन्हें सोमवार को जमानत मिल गई. साथ ही 40 शिवसेना कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

मेरी बातों के लिए वेन्यू कैसे जिम्मेदार?

कामरा ने अपने बयान में कहा, ‘एक एंटरटेनमेंट वेन्यू मात्र एक मंच है, जहां सभी प्रकार के शो होते हैं. हैबीटेट (या कोई अन्य वेन्यू) मेरी कॉमेडी के लिए जिम्मेदार नहीं है, न ही यह नियंत्रित करता है कि मैं क्या कहता हूं या करता हूं. न ही किसी राजनीतिक दल को यह अधिकार है.’ कामरा ने अपनी कही बातों पर माफी मांगने की मांग करने वाले नेताओं को संदेश देते हुए ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता’ का हवाला दिया. उन्होंने कहा कि किसी की मज़ाक सहन करने की अयोग्यता उनके अधिकार को बदल नहीं सकती.

कामरा ने लिखा, ‘हमारा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार केवल शक्तिशाली और अमीरों की प्रशंसा करने तक सीमित नहीं है, भले ही आज की मीडिया हमें ऐसा ही विश्वास दिलाने की कोशिश करे. किसी प्रभावशाली सार्वजनिक व्यक्ति पर मज़ाक करना अवैध नहीं है, और हमारी राजनीतिक व्यवस्था एक तमाशा ही है.’

कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार, लेकिन तोड़फोड़ पर सवाल

कामरा ने स्पष्ट किया कि वह किसी भी ‘कानूनी कार्रवाई’ में पुलिस के साथ सहयोग करने को तैयार हैं. उन्होंने पूछा कि क्या तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ भी समान रूप से कानून लागू किया जाएगा.

उन्होंने लिखा, ‘मैं किसी भी वैध कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस और अदालतों के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हूं. लेकिन क्या कानून उन लोगों पर भी निष्पक्ष और समान रूप से लागू किया जाएगा जिन्होंने एक मज़ाक से आहत होकर तोड़फोड़ को उचित प्रतिक्रिया मान लिया?’

फडणवीस और शिवसेना नेताओं की प्रतिक्रिया

इससे पहले दिन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कामरा को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘एकनाथ शिंदे जी का अपमान किया गया है, और ऐसा करने का प्रयास किया गया है. इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. चुनावों ने साबित कर दिया है कि असली गद्दार कौन हैं. किसी भी स्टैंड-अप कॉमेडियन को इतने बड़े नेता को गद्दार कहने का अधिकार नहीं है.’

उद्धव ठाकरे का समर्थन

वहीं, राज्य के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने विधानसभा में घोषणा की कि कामरा के कॉल रिकॉर्ड और बैंक स्टेटमेंट की जांच की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि ‘इसके पीछे कौन है.’

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कामरा के बयान का समर्थन किया और कहा कि ‘गद्दार को गद्दार कहना गलत नहीं है.’ ठाकरे ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि कुणाल कामरा ने कुछ गलत कहा है. गद्दार को गद्दार कहना किसी पर हमला करना नहीं है. पूरा गाना सुनो और दूसरों को भी सुनाओ. शिवसेना का इस हमले से कोई लेना-देना नहीं है, यह ‘गद्दार सेना’ का काम है. जिनके खून में गद्दारी है, वे कभी भी असली शिवसैनिक नहीं हो सकते.’



      आप देख रहे हैं 👇 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...