सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अवैध रेत खनन मामले में सामने आया मंत्री ऐदल सिंह कंसाना के बेटे का नाम, जानें पूरा मामला

 मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंबल नदी से अवैध रूप से रेत ले जा रहे एक डंपर को पकड़ा। पकड़े गए डंपर के चालक दीवान ने पूछताछ में खुलासा किया कि


मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में अवैध रेत खनन को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। चंबल नदी क्षेत्र में सक्रिय रेत माफिया के खिलाफ वन विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। गश्ती के दौरान पकड़े गए एक डंपर से न सिर्फ अवैध खनन का प्रमाण मिला, बल्कि उसमें लिप्त राजनैतिक संबंधों की ओर भी इशारा हुआ।

डंपर चालक दीवान ने पूछताछ में दावा किया कि यह डंपर प्रदेश सरकार में मंत्री ऐदल सिंह कंसाना के बेटे का है। इस बयान से प्रशासन और राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

रेत से भरा डंपर भागा, टायर फटने से पकड़ा गया

वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि चंबल नदी से अवैध रेत का खनन हो रहा है और उसे डंपरों के ज़रिए अन्य इलाकों में भेजा जा रहा है। टीम जब मौके पर पहुंची, तो एक डंपर तेजी से भागने लगा। इसी दौरान उसका टायर फट गया और वाहन चालक को धर दबोचा गया।

वन विभाग के अनुसार, यह डंपर जौरा, कैलारस और सबलगढ़ जैसे क्षेत्रों में सप्लाई के लिए जा रहा था। चालक ने बताया कि हर चक्कर के बदले उसे 1000 हजार मिलते थे।

चालक के बयान से हुए ये बड़े खुलासे

पुलिस की पूछताछ में ट्रक चालक ने खुलासा किया कि ट्रक बंकू कंसाना का है, जो मध्य प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना के पुत्र हैं। चालक के मुताबिक, हर दिन चंबल नदी से अवैध रूप से रेत निकाली जाती थी और उसे सड़क निर्माण के कार्य स्थल तक पहुंचाया जाता था। यह पूरा काम रात के समय किया जाता था ताकि अवैध गतिविधियों पर किसी की नजर न पड़े। देर रात रेत का परिवहन इसीलिए किया जा रहा था ताकि विभागीय जांच और कार्रवाई से बचा जा सके। जब्त किए गए ट्रक डंपर और उसमें भरी रेत की अनुमानित बाजार कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। यह मामला सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन और राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है, क्योंकि इसमें सीधे तौर पर मंत्री पुत्र का नाम जुड़ने से अवैध खनन को लेकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

 मंत्री ने रेत माफिया को पेट माफिया बताया था

बजट सत्र 2024-25 के दौरान मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने विधानसभा में एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने ‘रेत माफिया’ को ‘पेट माफिया’ कहकर संबोधित किया था। इस बयान को लेकर काफी विवाद हुआ था। अब जब उनके बेटे का नाम अवैध खनन में सामने आया है, तो राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

मंत्री का बेटा अपना पेट भी रेत की माफियागिरी से ही पाल रहा है!'

वहीं इस मामले में एमपी कांग्रस में X पर कहा कि रेत माफिया को पेट माफिया कहने वाले मंत्री का बेटा अपना पेट भी रेत की माफियागिरी से ही पाल रहा है! ट्रक पर नाम, ड्राइवर का बयान, सब बता रहा है कि मंत्री का बेटा अवैध रेत परिवहन में शामिल है! अब जब मंत्री का घर ही रेत से चल रहा हो तो पुलिस कार्रवाई करे भी तो कैसे! और अपने ही बेटे को आखिर माफिया बोले भी कैसे, इसीलिए मंत्री ने पेट पालने की बात कही थी! इसी के साथ कांग्रस ने डंपर के चालक का एक वीडियो भी पोस्ट किया है।

रेत माफिया को पेट माफिया कहने वाले मंत्री का बेटा अपना पेट भी रेत की माफियागिरी से ही पाल रहा है! ट्रक पर नाम, ड्राइवर का बयान, सब बता रहा है कि मंत्री का बेटा अवैध रेत परिवहन में शामिल है! अब जब मंत्री का घर ही रेत से चल रहा हो तो पुलिस कार्रवाई करे भी तो कैसे! और अपने ही बेटे को आखिर माफिया बोले भी कैसे, इसीलिए मंत्री ने पेट पालने की बात कही थी!
 



वन विभाग ने सूचना पर की कार्रवाई


राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण्य के अधीक्षक भूरा गायकवाड़ ने बताया कि हमारी टीम को सूचना मिली थी। गश्ती के दौरान डंपर को पकड़ लिया गया। चालक के अनुसार यह एक राजनेता के बेटे का है। हमने डंपर और चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। जांच जारी है।



       आप देख रहे हैं 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...