Skip to main content

सशक्त पत्रकार समिति एवं बुरहानपुर मीडिया क्लब का सर्वधर्म होली मिलन समारोह सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बना, सर्वधर्म के लोग गुलाब-गुलाल से भरे मोहब्बत के रंगों से सराबोर नजर आए, देश को दिया भाईचारे का संदेश।

सशक्त पत्रकार समिति एवं बुरहानपुर मीडिया क्लब का सर्वधर्म होली मिलन समारोह सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बना, सर्वधर्म के लोग गुलाब-गुलाल से भरे मोहब्बत के रंगों से सराबोर नजर आए, देश को दिया भाईचारे का संदेश।


बुरहानपुर। होली एवं रंगपंचमी के अवसर पर सशक्त पत्रकार समिति एवं बुरहानपुर मीडिया क्लब के संयुक्त तत्वाधान में सर्वधर्म होली मिलन एवं रंगोत्सव समारोह का भव्य आयोजन खंडवा रोड़ स्थित सुरेंद्र पैलेस में संपन्न हुआ। सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं बुरहानपुर मीडिया क्लब अध्यक्ष उमेश जंगाले ने बताया कि लोगों में भाईचारा कायम रखने और मिलजुलकर सभी त्योहारों को मनाने सहित शहर व देश में अमन-चैन, बना रहे के उद्देश्य से उनके द्वारा सर्वधर्म होली मिलन, सर्वधर्म दिवाली मिलन के साथ-साथ सर्वधर्म ईद मिलन के आयोजन हर वर्ष कराए जाते हैं। 

हमारे यह सभी त्यौहार सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल है, 

उन्होंने कहा कि ‘मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना’ मोहम्मद इक़बाल द्वारा लिखी ये पंक्तियां केवल एक पंक्ति नहीं बल्कि भाईचारे की मिसाल है और इसी भाईचारे व सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करता है, हमारे द्वारा मनाए जाने वाला सर्वधर्म होली मिलन समारोह जोकि अब प्रदेशभर में खूब प्रसिद्ध होते नजर आ रहा हैं। 

उन्होंने बताया कि सर्वधर्म होली मिलन का आयोजन मिसाल है इस बात का कि रंगों का कोई मजहब नहीं होता, बल्कि रंगों की खूबसूरती हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। यही कारण है कि हमारे द्वारा मनाए जाने वाला सर्वधर्म होली मिलन समारोह में 11 वर्ष से गुलाब और गुलाल से हिंदू-मुस्लिम, सिख-ईसाई सर्वधर्म के लोग एक साथ होली खेलते हैं। सर्वधर्म होली मिलन पर यहां हिंदू-मुस्लिम नहीं बल्कि इंसान नजर आते हैं। लोग गुलाल लगाकर फूलों से होली खेलते हुए भाईचारे की मिसाल पेश करते हैं। इस अनोखी सर्वधर्म होली मिलन 

समारोह में सर्वधर्म के गुरुजन और वरिष्ठजन सम्मिलित होकर 

अद्भुत व अनोखी होली खेल शहर व देश में भाईचारे का संदेश देते हैं। इस अनोखी होली में हर धर्म के लोग रंगों से सराबोर नजर आते हैं। वहीं इस अवसर पर बतौर विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए महंत पुष्कर आनंद महाराज द्वारा अपने संबोधन में मिलजुलकर सभी त्योहारों को मनाने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से शहर में आपसी भाईचारा बना रहता हैं। मुस्लिम समुदाय से वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी रिफत अंसारी ने कहा कि बुरहानपुर मोहब्बत का शहर है, हम सब एक हैं, कोई किसी को अलग नहीं समझे। 

हिंदू नेता प्रियांक सिंह ठाकुर ने लोगों एक दूसरे के धर्म 

के प्रति सम्मान रखने का संकल्प दिलाया। अतिथि बाबूलाल मंडलोई जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री ने लोगों को संबोधित कर होली की शुभकामनाएं दी। प्रवीण देवताले ने अनूठे आयोजन की तारीफ की। समाजसेवी शैलेन्द्र सिंह चौहान, ब्रजेश दावरे को सम्मानित किया गया। समाजसेवी इकबाल बेग ने हिंदू, मुस्लिम एक साथ मिलकर रहने की बात कही। मंच पर सर्वधर्म के लोगों ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर हर्बल गुलाल लगाते हुए एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी और हम सब एक हैं के नारे लगाए। 

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार संजय दुबे, दिनेश जूनागढ़े, विकास ठाकुर, तोताराम खंडेराव, गोपाल सावनेर, राजेश जाधव, संजय रघुवंशी, लक्ष्मण केल्दे, गणेश बाविश्कर, दीपक सोहले, सोनू सोहले सदाकत अंसारी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं समाजसेवी मौजूद रहे, कार्यक्रम का सफल संचालन निलेश महाजन ने किया।


      आप देख रहे हैं 👇




Comments

Popular posts from this blog

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...