सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जनरल कोच में बोरी लेकर खड़ा था युवक, नजर पड़ते ही GRP को हुआ शक... खोलकर देखा तो दंग रह गई टीम

 

ट्रेन में मिली एक करोड़ रुपये की चांदी। (तस्वीर जागरण)

(Jhansi GRP Team) झांसी में जीआरपी टीम ने समता एक्सप्रेस (Samata Express) के जनरल कोच से एक करोड़ की चांदी ले जाते एक युवक को पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक आगरा के उदेना गांव थाना जगनेर निवासी राहुल कुशवाहा बताया गया है। युवक के पास से कोई भी दस्तावेज नहीं मिला है। जीएसटी की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।


प्रदेश पत्रिका  :- समता एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर कर रहे युवक को 91 किलो चांदी के साथ गिरफ्तार किया गया है। वह चांदी की सिल्लियों व आभूषण को बोरियों में भरकर ले जा रहा था। आरपीएफ व जीआरपी ने झांसी रेलवे स्टेशन पर युवक को माल समेत उतार लिया। जीएसटी विभाग की टीम ने चांदी को जब्त कर लिया है।

जीआरपी व आरपीएफ को बुधवार को सूचना मिली कि समता एक्सप्रेस में तस्करी कर चांदी लाई जा रही है। ट्रेन के झांसी पहुंचते ही जीआरपी प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र कुमार सिंह व आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र कौशिक ने अपनी-अपनी टीम के साथ सभी डिब्बों की जांच शुरू की।


नागपुर से मथुरा चांदी लेकर जा रहा था युवक

जनरल कोच में पहुंचने पर एक युवक घबराकर शौचालय की तरफ जाने लगा। शक होने पर उसको पकड़कर पूछताछ की गई तो सब उगल दिया। सुरक्षाकर्मियों ने माल समेत युवक को ट्रेन से उतार लिया। थाने लाकर बोरियां खोलते ही उसमें से चांदी की सिल्लियां देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।

चांदी के कुछ आभूषण भी मिले हैं

तौलने पर लगभग 91 किलो चांदी निकली। कुछ चांदी के आभूषण भी मिले हैं। चांदी के साथ पकड़े गए युवक का नाम आगरा के जगनेर क्षेत्र निवासी राहुल कुशवाहा है। उसने बताया कि नागपुर स्टेशन पर कुछ लोगों ने माल दिया था, जिसे मथुरा के व्यापारी को देना था। उसने कुछ व्यापारियों के नाम भी बताए हैं।

जीआरपी के पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के बाद जीएसटी की टीम ने चांदी जब्त कर ली है।

11 हजार में नागपुर से मथुरा पहुंचानी थी चांदी

राहुल के अनुसार, मथुरा के कुछ व्यापारियों के कहने पर वह नागपुर चांदी लेने गया था। माल सुरक्षित पहुंचाने के पर उसे 11 हजार रुपये मिलना थे। उसे कुछ नहीं पता था कि बोरियों में क्या है और उसकी क्या कीमत है। चांदी की सिल्लियों को गत्तों में पैक किया गया था, जिस पर छह व्यापारियों के नाम भी लिखे हैं। 


               आप देख रहे हैं 👇 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...