सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

IND vs AUS: 19 नवंबर 2023 को खूब रोए थे रोहित-कोहली, 15 महीने बाद इस तरह लिया करोड़ो क्रिकेट-प्रेमियों का बदला

 चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टीव स्मिथ (73) और एलेक्स कैरी (61) के अर्धशतकों के दम पर 48.1 ओवर में 264 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 11 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

2023 में रोहित विराट रोए थे, दुबई में हराने के बाद दोनों गले मिले

19 नवंबर 2023 को कप्तान रोहित शर्मा समेत करोड़ों क्रिकेटप्रेमियों की आंखों में आंसू थे जब अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत का विश्व कप जीतने का सपना तोड़ा था । इसके अलावा भी आईसीसी नॉकआउट टूर्नामेंटों में ऑस्ट्रेलिया भारत के लिए 'अभेद किला' साबित होता रहा है जिसमें आखिरी बार हम 2011 वनडे विश्व कप में ही सेंध लगा पाये थे । उन सभी नाकामियों से मिले हर जख्म पर मरहम लग गया जब केएल राहुल ने 49वें ओवर की पहली गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल को छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई। इसी के साथ पाकिस्तान की एक और किरकिरी हो गई। भारत की जीत के साथ ही यह भी तय हो गया कि चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल नौ मार्च को दुबई में ही खेला जाएगा जिसमें भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका या न्यूजीलैंड से होगा। अगर ऑस्ट्रेलिया जीतती तो फाइनल लाहौर में खेला जाना था।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टीव स्मिथ (73) और एलेक्स कैरी (61) के अर्धशतकों के दम पर 48.1 ओवर में 264 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 11 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। 'प्लेयर आफ द मैच' कोहली ने 98 गेंद में पांच चौकों की मदद से 84 रन बनाए। इसलिए ही कहा जाता है कि बुरे वक्त की सबसे अच्छी बात यह है कि वह भी एक दिन बीत ही जाता है। 



2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में हार के बाद दुखी भारतीय खेमा (फोटो क्रेडिट: ANI)

कोहली और श्रेयस की बेहतरीन बल्लेबाजी

कोहली को श्रेयस अय्यर से पूरा साथ मिला जिन्होंने 45 रन बनाए और तीसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी भी की। इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा (28 ) और शुभमन गिल (नौ) सस्ते में आउट हो गए थे। बल्लेबाजी की मददगार पिच पर कोहली का बल्ला खूब चला और बड़े शॉट खेलने की बजाय उन्होंने संयम से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। वनडे पारियों में स्पिनरों के खिलाफ पिछले कुछ अर्से में नाकाम साबित होते आये कोहली ने यहां ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जम्पा को बखूबी खेला । उन्होंने अपनी पारी में शानदार पूल और ड्राइव लगाए।

अय्यर और अक्षर पटेल (27) एक के बाद एक विकेट गंवा बैठे लेकिन कोहली ने 53 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया । उन्हें स्पिनर कूपर कोनोली की गेंद पर मैक्सवेल से जीवनदान भी मिला जब उनका स्कोर 51 रन था । लेकिन जम्पा की गेंद पर लांग आन के पास बेन ड्वारशुइस को कैच देकर वह उस समय आउट हुए जब भारत को 40 रन की जरूरत थी। राहुल (नाबाद 42) और हार्दिक पंड्या (28) ने आक्रामक शॉट्स खेलकर भारत को जीत तक पहुंचाया। वैसे इस जीत में श्रेय भारतीय गेंदबाजों का भी है।

भारतीय गेंदबाजों का अनुशासित प्रदर्शन

इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन किया औरऑस्ट्रेलिया को 264 रन पर आउट कर दिया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 96 गेंद में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 73 रन बनाए। बल्लेबाज हालांकि अनुकूल पिच का ज्यादा फायदा नहीं उठा सके और गैर जिम्मेदाराना शॉट्स खेलकर विकेट गंवाते गए। स्मिथ आस्ट्रेलियाई पारी के सूत्रधार रहे जिन्होंने तीन अर्धशतकीय साझेदारियां की । उन्होंने ट्रेविस हेड के साथ दूसरे विकेट के लिये 52, मार्नस लाबुशेन के साथ तीसरे विकेट के लिये 56 और कैरी के साथ पांचवें विकेट के लिये 54 रन जोड़े । कैरी ने 57 गेंद में 61 रन बनाये जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल था।

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर और बेहतर होता अगर ये दोनों कुछ देर और टिककर खेल जाते । अक्सर भारतीय टीम के लिये सिरदर्द साबित होने वाले हेड को कई जीवनदान मिले जिनका वह फायदा नहीं उठा सके और 39 रन बनाकर लौट गए । मैच की पहली ही गेंद पर मोहम्मद शमी ने उनका रिटर्न कैच छोड़ा, फिर वह रन आउट होने से बचे और दो बार गेंद स्टम्प को छूने से मामूली अंतर से रह गई ।

हेड ने दिलाई थी अच्छी शुरुआत

हेड ने कुछ दर्शनीय शॉट लगाये जिसमें हार्दिक पंड्या को जड़ा छक्का और शमी को लगातार तीन चौके शामिल थे। इससे ऑस्ट्रेलिया को शुरूआती झटकों से उबरने में भी मदद मिली । हेड के साथ पारी की शुरूआत करने वाले कूपर कोनोली जल्दी आउट हो गए थे । मैथ्यू शॉर्ट के घायल होने की वजह से कोनोली को टीम में जगह मिली । पिछले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट लेने वाले स्पिनर वरूण चक्रवर्ती ने हेड को रवाना किया जिनका दौड़ते हुए डीप में गिल ने कैच लपका । लाबुशेन को रविंद्र जडेजा ने पगबाधा आउट किया । वहीं जोश इंगलिस ने जडेजा की गेंद पर शॉर्ट कवर्स में विराट कोहली को कैच थमाया ।

स्मिथ ने दूसरे छोर से रन बनाना जारी रखा और जडेजा को स्ट्रेट में छक्का लगाया । शमी की फुलटॉस गेंद पर वह चूके और गेंद उनके स्टम्प्स पर जा लगी । ग्लेन मैक्सवेल जब क्रीज पर आये तब 13 ओवर बाकी थे और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर पांच विकेट पर 198 रन था । उनके पास यह सुनहरा मौका था लेकिन अक्षर पटेल की गेंद पर आउट होकर वह दोहरे अंक तक पहुंचे बिना ही रवाना हो गए । कैरी ने ड्वारशुइस के साथ सातवें विकेट के लिये 34 रन जोड़े जिससे ऑस्ट्रेलिया 250 के पार जा सका । वह दूसरा रन लेने के प्रयास में अय्यर के सटीक थ्रो पर रन आउट हो गए ।


            आप देख रहे हैं 👇 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...