जर्जर क्वार्टर में सो रहे निगम कर्मचारी के बेटे पर गिरा मकान का छज्जा, सिर में आए 10 टांके, जान जाते-जाते बची... मालिकाना हक नहीं मिलने से निगम सफाई कर्मचारी उठा रहे परेशानी
प्रदेश पत्रिका :- वार्ड के निगम द्वारा आवंटित स्वीपर क्वार्टर के मकान का छज्जा गिरने से एक सफाई कर्मचारी का बेटा रोहित सुभाष सारवान आज गंभीर रूप से घायल हो गया। सफाई कर्मचारी का बेटा रोज की तरह आज भी अपने मकान में सो रहा था, तभी अचानक उस पर मकान का छज्जा गिर जिससे उसके सिर में चोट आई और 10 जर्जर गया गंभीर टांके लगे, वह तो गनीमत रही कि उसकी जान बच गई। बता दे की
बुरहानपुर के विभिन्न वाडों में स्थित स्वीपर क्वार्टरों की जर्जर अवस्था हो चुकी है, आए दिन इन क्वार्टर में रह रहे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार इन क्वार्टरो में घटनाएं घट चुकी है, इसके बावजूद नगर निगम ने सफाई कर्मियों को मालिकाना हक से वंचित रखा है, यदि कर्मचारियों को मालिकाना हक मिल जाता तो वह भी अपना पक्का आशियाना बनाकर चैन से रह सकते थे,
लेकिन निगम की उदासीनता और कुम्भकरणी नींद के चलते आजादी के बाद आज तक मालिकाना हक नहीं दिया गया। इस पूरे मामले में पीड़ित रोहित के पिता सुभाष सारवान ने निगम एवं जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
Comments
Post a Comment