Skip to main content

अवैध हथियारों के साथ आरोपी गिरफतार, 18 हस्त निर्मित देशी पिस्टल व 14 खाली मेगजीन और एक मोबाईल फोन जप्त

 


प्रदेश पत्रिका :- पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेन्द्र पाटीदार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हथियार निर्माण, क्रय-विक्रय, परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। 

पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश एवं एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना खकनार पुलिस को अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्कर को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 06/04/2025 को थाना प्रभारी अभिषेक जाधव को अवैध हथियार तस्करो के संबंध में मुखबीर सूचना प्राप्त हुई सूचना पर थाना प्रभारी अभिषेक जाधव, उनि शिवपाल सरयाम, प्रधान आरक्षक शादाब अली, निखिलेश, आरक्षक जितेन्द्र, सुनिल, गोविन्दा, गोलुखान, संदीप के साथ मुखबीर की सुचना पर कुंडिया नाला फाटा मैन रोड यात्री प्रतिक्षालय के पास पहुंचे जहा बताये गये हुलिये का एक व्यक्ति दिखा जिसे फोर्स की मदद से पकडा नाम पता पुछते अपना नाम राजु पिता जयप्रकाश जाति बालमिकी उम्र 38 साल निवासी हातमपुर शेखपुरा थाना चाँदपुर जिला बिजनौर का होना बताया। आरोपी के बेग को चैक करते उसमें 18 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल, 14 खाली मेग्जीन एक मोबाईल फोन कूल किमती 398000/- की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 


वापसी पर आरोपी के विरुध्द थाना खकनार पर अपराध क्रमांक 165/2025 धारा 25 (1-B) (a) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द किया गया। आरोपियो से अवैध हथियारों के संबंध मे पुछताछ करने पर अरविन्दसिंह पिता राजपालसिंह सिकलीगर निवासी पाचौरी से उक्त सामग्री खरीदना बताया जिसकी तलाश जारी है। आरोपी से हथियारो एवं अरविन्दसिंह निवासी पाचोरी के संबंध में पुछताछ की जा रही है। आरोपी राजु पिता जयप्रकाश जाति बालमिकी उम्र 38 साल निवासी हातमपुर शेखपुरा थाना चाँदपुर जिला बिजनौर के विरूद्ध और भी पंजीबद्ध अपराध है।

 जिनमें 01.अप. क. 510/2017 धारा 398,401 भादवि 25 आर्म्स एक्ट थाना रोहतक जिला हरियाणा/लुट/डकैती की तैयारी 102. अप. क. 453/2020 धारा 307,399,402,411,414,420,468 भादवि थाना चाँदपुर जिला बिजनौर उ.प्र./हत्या का प्रयास/डकैती की तैयारी 103. अप. क.457/2020 धारा 3,25 आर्म्स एक्ट चाँदपुर जिला बिजनौर उ.प्र./ अवैध हथियार। इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिकानिरीक्षक अभिषेक जाधव, उनि शिवपाल सरयाम, सउनि तारक अली, प्रआर शादाब अली, निखिलेश जगताप, मेलसिंह सोलंकी, आरक्षक जितेन्द्र के चौहान, सुनिल धुर्वे, गोविन्दा मुजाल्दे, गोलू खान, मंगल पालवी, विजेन्द्र देवल्ये, संदीप कास्डे, सायबर सेल से आरक्षक दुर्गेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही।



          आप देख रहे हैं 👇 



Comments

Popular posts from this blog

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...