सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विदिशा के लटेरी में एक साथ पहुंचे 20 बुलडोजर तो थर्राया पूरा इलाका - VIDISHA FOREST DEPARTMENT ACTION

 विदिशा जिले के लटेरी इलाके में वन विभाग ने भारी तामझाम के साथ अवैध कब्जों को हटाकर 39 हेक्टेयर भूमि मुक्त कराई।

विदिशा के लटेरी एक साथ पहुंचे 20 बुलडोजर तो थर्राया पूरा इलाका

प्रदेश पत्रिका:- विदेशा जिले के लटेरी क्षेत्र में वन विभाग की जमीन पर व्यापक स्तर पर अवैध कब्जा है. वन मंडलाधिकारी हेमंत यादव के निर्देशन में वन विभाग, पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. यह कार्रवाई लटेरी अंतर्गत कक्ष क्रमांक पी-459 में की गई, जहां कई वर्षों से कुछ अतिक्रमणकारी अवैध रूप से वन भूमि पर कब्जा जमाए हुए थे. इस दौरान 20 जेसीबी से अवैध कब्जे हटाए गए।

टास्क फोर्स की बैठक में रखा था मामला

इससे पहले अवैध कब्जे के मामले को जिला टास्क फोर्स की बैठक में वन मण्डलाधिकारी ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया था. इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर संबंधित विभागों की संयुक्त टीम गठित की गई. टीम ने मौके पर पहुंचकर 39 हेक्टेयर अतिक्रमित वन भूमि को मुक्त कराया. पूरी कार्रवाई की निगरानी स्वयं डीएफओ हेमंत यादव द्वारा की गई. इस अभियान में उप वनमण्डलाधिकारी सिरोंज तरुण डेहरिया, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी लटेरी, तहसीलदार लटेरी हेमन्त अग्रवाल, थाना प्रभारी आनंदपुर एवं उन्नारसींकलां, वन परिक्षेत्र अधिकारी मुकेश केन तथा वनमण्डल की उड़नदस्ता टीम मौजूद रही।
अवैध कब्जे करने वालों को चेतावनी


अवैध कब्जे करने वालों को चेतावनी


इस समन्वित कार्रवाई में वन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस बल की सक्रिय भागीदारी रही. यह कार्रवाई न केवल अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध सख्त संदेश है, बल्कि वन संरक्षण की दिशा में अहम कदम भी है. भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई से वन भूमि को सुरक्षित रखने का संकल्प दोहराया गया. साथ ही अवैध कब्जे करने वालों को चेतावनी भी दी. बता दें कि वन विभाग की जमीन पर हर जिले में दबंगों ने कब्जे कर रखे हैं. कई बार वन विभाग मुहिम चलाता है लेकिन दबंग फिर कब्जा कर लेते हैं।



                आप देख रहे हैं 👇



टिप्पणियाँ