सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सांसद और विधायक निधि से बनेंगे न्यायालय में पक्षकारों के लिए टिन शेड के तीन प्रतिक्षालय

 



सांसद और विधायक निधि से बनेंगे न्यायालय में पक्षकारों के लिए टिन शेड के तीन प्रतिक्षालय


बुरहानपुर जिला अधिवक्ता संघ के प्रमुख पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने संघ के अध्यक्ष युनुस पटेल के नेतृत्व में क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल से मुलाकात की। संघ के अध्यक्ष पटेल ने कहा कि बुरहानपुर जिले में जिला न्यायालय बुरहानपुर के अतिरिक्त नेपानगर न्यायालय, तथा खकनार में भी तहसील स्तर के न्यायालय संचालित है और जिले के तीनों ही न्यायालयों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में शहर से और दूरस्थ ग्रामों से पक्षकार गण पहुंचते हैं । भीषण गर्मी के दिनों में उन पक्षकारों के बैठने के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं है। इसलिए यह तीनों ही न्यायालय परिसर में टिन सेड बनाया जाना बहुत आवश्यक है।


 मोहम्मदपुरा रोड पर स्थित एक वैवाहिक मंगल परिसर में सांसद पाटिल से हुई सौजन्य मुलाकात में जिला अधिवक्ता संघ के सचिव संतोष देवताले ने कहा की बुरहानपुर खकनार और नेपानगर न्यायालय परिसर में पक्षकारों के लिए प्रतीक्षालय सेड नहीं होने से पक्षकारों को बहुत ही असुविधा का।सामना करना पड़ता है । अधिवक्ता संघ कि इस मांग पर सांसद पाटिल ने संघ के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि खकनार और नेपानगर न्यायालय के लिए मै क्षेत्रिय विधायक मंजू दादू से अनुशंसा कर दोनों ही न्यायालय में आम जनमानस और पक्षकारों के लिए सर्व सुविधायुक्त टिन सेड के प्रतीक्षालय विधायक निधि से निर्मित करवायेंगे। बुरहानपुर में भी आवश्यक सुविधाओं के साथ टिन शेड का पक्षकारों का प्रतीक्षालय शेड सांसद निधि से निर्मित करवाएंगे । नेपानगर विधायक मंजू दादू के पारिवारिक विवाह समारोह में सौजन्य भेंट के दौरान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने संघ के अध्यक्ष और सचिव को यह आश्वासन दिया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि व एडवोकेट आदित्य प्रजापति,अधिवक्ता हेमन्त सिंह पाटिल और सांसद के करीबी मित्र व अधिवक्ता मोहनराव पाटिल उपस्थित थे।



              आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर के नवरा ग्राम में एक युवक ने युक्ति का गला काटकर कर दी हत्या बुरहानपुर जिला अस्पताल में किया पोस्टमार्टम

  आप देख रहे हैं प्रदेश पत्रिका से दीपक सोनवणे  की रिपोर्ट  बुरहानपुर जिले के नवरंग गांव में एक युवक ने एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी हत्या  है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है  घटना का विवरण यह घटना दिनांक 02/08/2025 शनिवार 12:00 बजे की है बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम युक्ति भाग्यश्री का शव एसपी  देवेंद्र पाटीदार द्वारा  युवती के शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  जिला अस्पताल ले जाया  गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक रईस  की तलाश जारी है।  यह घटना शनिवार दोपहर 12:00 की है व्यक्ति की बहन सुभद्रा कटारे ने प्रशासन से लगाई दुहार की हत्यारे को अधिक से अधिक कड़ी सजा मिले । युवक का नाम रईस बताया जा रहा है जो नेपानगर निवासी है जो दूध का व्यापार करता है ...