pub-4032623511138817 घर में आते थे बड़े लोग, 'विदेशी माल' का रेट 'रशियन' से भी रखा था कम, महिला को देख पुलिस भी हैरान सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

घर में आते थे बड़े लोग, 'विदेशी माल' का रेट 'रशियन' से भी रखा था कम, महिला को देख पुलिस भी हैरान

 बेगूसराय में एक महिला पुरुषों के धंधे में जम कर कमाई कर रही थी। उसने घर में ही विदेशी माल रख रखी थी। पुलिस को इसके बारे में किसी ने खुफिया खबर दे दी। जब पुलिस ने रेड की तो महिला का पति और उसका पति फरार होने में कामयाब हो गए।


बेगूसराय में शराबबंदी के बीच पुलिस ने एक घर में छापेमारी की। पता चला कि यहां महिला शराब तस्कर ने विदेशी शराब की पूरी खेप ही रख रखी थी। इसका रेट भी रशियन वोदका से कम था। पुसिस ने छापा मार महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। घर से 42 कार्टन शराब भी बरामद किया गया है। खुफिया खबर पर ये कार्रवाई की गई।

बेगूसराय में विदेशी शराब पर रेड

दरअसल उत्पाद थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के गांधी टोला में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। इस धंधे को सीता देवी, उसका पति नीरज पासवान और उसके सहयोगी देवनंदन साह आपस में मिली भगत करके कर रहे हैं। इसी खबर पर उत्पाद थाना की पुलिस ने सीता देवी के घर छापेमारी की, जहां से 42 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया।

पुलिस को देखते ही 2 शराब तस्कर फरार

 हालांकि छापेमारी के लिए पहुंची पुलिस को देखते ही नीरज पासवान और देवनंदन साह फरार हो गए। लेकिन महिला तस्कर वहां से भाग नहीं पाई। पुलिस ने मौके से सीता देवी को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब का बाजार मूल्य करीब 5 लाख रुपया बताया जा रहा है। इससे ये भी साफ है कि बिहार में शराबबंदी है इसके बावजूद शराब तस्कर शराब की तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। अवैध शराब के कारोबार में अब महिला तस्कर भी शामिल हो रही हैं।

खुफिया खबर पर मिली कामयाबी

उत्पाद थाना के इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना पर यह छापेमारी की गई। घर से 42 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुआ और सीता देवी को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है शराब कहां से लाई गई थी और इसमें कौन-कौन शामिल हैं। इसके अलावा लगातार पुलिस अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और तीन अलग-अलग थाना क्षेत्र से तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

जमुई में बाइक से शराब तस्करी

उधर जमुई जिले में पुलिस ने शराब की तस्करी करने वाले एक डिलीवरी बॉय को पकड़ा है। मलयपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के कटौना में यह कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक का नाम सूरज झा है। वह चन्द्रमंडी थाना क्षेत्र के केंदुआडीह गांव का रहने वाला है। सूरज डिलीवरी बॉय बनकर झारखंड से बिहार में शराब की तस्करी कर रहा था।

बिहार में बाइक से कर रहा था होम डिलीवरी

मलयपुर पुलिस के मुताबिक टीम कटौना के पास गाड़ियों की जांच कर रही थी। तभी सूरज बाइक से भागने लगा। पुलिस ने उसे पीछा करके पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि वह झारखंड से शराब लाकर जमुई जिले में सप्लाई करता था। पुलिस के अनुसार, सूरज झाझा बस स्टैंड के पास किसी को शराब देने जा रहा था। तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से शराब बरामद की है और उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया है।



        आप देख रहे हैं 👇 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...