सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्रम दिवस पर मज़दूरों को अवकाश के साथ मिले पूरा वेतन

 




बुरहानपुर । किसी भी देश के विकास और उसके निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले श्रमिक मज़दूर होते हैं। बुरहानपुर मज़दूर यूनियन ने 1 मई विश्व श्रमिक दिवस की पूर्व संध्या पर श्रमिकों का स्वागत सम्मान कर नाश्ता स्वल्पाहार वितरित किया। मज़दूर यूनियन अध्यक्ष ठाकुर प्रियांक सिंह ने मजदूरों की दशा सुधारने एवं सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा यह दिवस हमें सोचने पर मजबूर करता है कि एक बेहतर सुरक्षित कार्यस्थल न केवल श्रमिकों बल्कि समाज और देश की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है। पूर्व की तुलना में आज श्रमिकों की आर्थिक स्थिति में थोड़ा बहुत सुधार हुआ है परंतु यह पर्याप्त नहीं है। श्रमिक दिवस हर वर्ष हमें यह याद दिलाता है कि श्रमिकों के बिना समाज और अर्थव्यवस्था की कल्पना भी नहीं की जा सकती। यह दिन हमें उनके संघर्षों और योगदान को सम्मानित करने का मौका देता है साथ ही उनकी मेहनत को और बेहतर भविष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।




अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विश्व के अनेक देशों में सार्वजनिक अवकाश:


विश्व के कई देशों में जैसे दक्षिण अफ्रीका, ट्यूनीशिया, तंजानिया, जिम्बाब्वे, चीन, इत्यादि में 1 मई को सार्वजनिक अवकाश होता है। इस दिन श्रमिकों के योगदान को सम्मानित किया जाता है और श्रमिकों के अधिकारों पर विशेष परिचर्चा की जाती है।


ठाकुर ने बाबा साहब अंबेडकर को विशेष रूप से याद करते हुए कहा डॉ बाबा साहब अंबेडकर जी ने भारत में भी विश्व पटल की तरह समस्त श्रमिक कामगारों को 8 घंटे कार्य करने के लिए कानून सुनिश्चित किया। यूनियन अध्यक्ष ने आगे कहा बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी, असमानता, कारखानों में मज़दूरों के लिए असुरक्षित वातावरण आज भी देखा जा सकता है। श्रमिक कल्याण नीतियां तो बनी है परंतु उसका पालन अभी भी उचित रूप से नहीं हो पा रहा है।


श्रमिक दिवस का महत्व:


श्रमिक दिवस का उद्देश्य न केवल श्रमिकों की कड़ी मेहनत को पहचानना है बल्कि यह उन्हें उनके अधिकारों के बारे में शिक्षित करना है ताकि वे शोषण से बच सकें। यह दिन श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और श्रमिकों के लिए बेहतर कामकाजी परिस्थितियों की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित करता है। यह दिन श्रमिकों के योगदान को मान्यता देने के साथ-साथ श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा में प्रगति और संघर्षों को भी उजागर करता है। श्रमिकों के अधिकारों के लिए चल रहे संघर्षों को रेखांकित करते हुए यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि श्रमिकों के लिए हमें निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है।



श्रमिक दिवस की पूर्व संध्या पर श्रमिकों के मध्य पहुंचकर स्वागत सम्मान करते समय विनोद लोंढे, राहुल इंगले, आयुष भावसार, सचिन गाढ़े, सुमेश तायडे, आदि उपस्थित रहे



1 मई विश्व श्रमिक दिवस का इतिहास व विशेषता: 


1 मई को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस जिसे मई दिवस भी कहा जाता है पूरे विश्व में मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की शुरुआत 19वीं शताब्दी के अंत में अमेरिकी श्रमिक आंदोलन से हुई थी। यह दिन दुनिया भर के उन मेहनतकश लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का है जिनकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने समाजों और अर्थव्यवस्थाओं को आकार दिया है। 

श्रमिक दिवस न केवल श्रमिकों की मेहनत का उत्सव है बल्कि यह उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। 

1 मई को श्रमिकों द्वारा आठ घंटे की कामकाजी दिन के लिए एक हड़ताल की शुरुआत की गई थी जो 1886 में शिकागो में हिंसा में बदल गई। इस घटना में सात पुलिसकर्मी और चार नागरिकों की जान चली गई थी। उसके पश्चात 8 घंटे के कार्य पद्धति की स्थापना हुई।


मज़दूर यूनियन ने सवेतन अवकाश प्रदान करने की रखी मांग:


मजदूर यूनियन ने कहा कि सरकार को राज्य के समस्त औद्योगिक एवं वाणिज्यिक संस्थानों के नियोक्ताओं तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के प्रबंधकों से अपने कारखाने, प्रतिष्ठानों में श्रमिकों को इस दिन अवकाश प्रदान कर पूरा वेतन भुगतान सुनिश्चित करवाने का आदेश देना चाहिए।


          आप देख रहे है 👇 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...