सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

देवास जिले में नरवाई जलाने पर लगातार कार्रवाई जारी

 


देवास जिले में नरवाई जलाने पर लगातार कार्रवाई जारी – देवास जिले में नरवाई जलाने की घटनाओं की रोकथाम हेतु राजस्व एवं कृषि विभाग द्वारा लगातार पंचायत स्तर पर सेटेलाईट से मॉनिटरिंग की जा रही है। क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा किसानों को प्रचार-प्रसार के माध्यम से फसल अवशेष में आग न लगाने हेतु जागरूक किया जा रहा है।

उप संचालक कृषि श्री गोपेश पाठक 

ने बताया कि नरवाई जलाने से दुष्परिणाम होते हैं। उन्होंने बताया कि नरवाई जलाने से मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ एवं पोषक तत्वों की कमी होती है। मिट्टी में मौजूद केंचुआ एवं सूक्ष्म जीव नष्ट हो जाते हैं साथ ही मिट्टी के कठोर होने से जल धारण क्षमता में कमी हो जाती है एवं जुताई करना मुश्किल हो जाता है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के आदेश अनुसार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत फसल कटाई उपरांत नरवाई में आग लगाए जाने की घटना को प्रतिबंधित किया गया है। आदेश उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत नरवाई जलाने वाले किसानों को चिन्हित कर कार्यवाही की जा रही है।

श्री पाठक ने बताया कि इसके

 अंतर्गत जिले में अभी तक 7 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज की जाकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की निर्देशिका अनुसार पर्यावरण क्षतिपूर्ति राशि के रूप में नरवाई जलाने पर कुल 327500 रुपए का आर्थिक दण्ड लगाया गया है, जिसमें टोंकखुर्द विकासखण्ड में 3 एफआईआर दर्ज होकर 60000 रुपए का जुर्माना, देवास में 4 एफआईआर कर 138500 रुपए का अर्थदंड, बागली में 36500 रुपये का अर्थदंड खातेगांव विकासखंड में 35000 का अर्थदण्ड, कन्नौद में 35000 रुपए तथा सोनकच्छ विकासखण्ड में 22500 रुपए का जुर्माना अधिरोपित किया गया। जिले के किसानों से अपील है कि वे अपने खेतों में फसल अवशेष प्रबंधन की तकनीकों का उपयोग करें एवं नरवाई न जलाएं तथा होने वाली अप्रिय कार्यवाही से बचें ।

                 आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...