Skip to main content

त्रयंबकेश्वर से ओंकारेश्वर व्हाया बुरहानपुर, नेपानगर के बीच यात्री ट्रेन चलाने सहित अन्य विषयों पर किया अनुरोध

 त्रयंबकेश्वर से ओंकारेश्वर व्हाया बुरहानपुर, नेपानगर के बीच यात्री ट्रेन चलाने सहित अन्य विषयों पर किया अनुरोध।

खंडवा संसदीय क्षेत्र के रेलवे विषयों पर रेलवे बोर्ड अधिकारियों से चर्चा भी की।

प्रदेश पत्रिका:- बुरहानपुर। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने रेल भवन,रेलवे बोर्ड नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर खंडवा,नेपानगर बुरहानपुर संसदीय क्षेत्र के रेलवे के विषयों, मांगों को रखा। इस पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। सांसद ने रेल मंत्री के समक्ष संसदीय क्षेत्र खंडवा बुरहानपुर नेपानगर में रेल सुविधाओं के विस्तार,सुधार,निर्माण कार्यों के विषयों से अवगत कराया ।इस पर रेल मंत्री ने रेलवे बोर्ड में डायरेक्टर सहित आधिकारियों को बुलाकर सांसद पाटील के विषयों को समझकर कार्रवाई करने के आदेश दिए।

सांसद पाटील ने खंडवा लाल चौकी क्षेत्र की रेल समस्या से अवगत कराया और खंडवा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 को भी पूरी 24 कोच अनुरूप लंबाई बनाने की बात की रेल बोर्ड अधिकारियों ने इसकी व्यावहारिकता,



तकनीकी पहलुओं पर जांच की बात कही तथा जीएम सेंट्रल रेलवे को मोबाइल लगाकर सांसद पाटील की मांगो पर कार्रवाई के निर्देश दिए। खंडवा सनावद के बीच मेमू ट्रेन संख्या 01091/92 के 3 फेरे बढ़ाने इसका किराया कम करने का कहा जिसको लेकर रेल बोर्ड अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। 

त्रयंबकेश्वर से ओंकारेश्वर व्हाया बुरहानपुर, नेपानगर 

के बीच यात्री ट्रेन चलाने की मांग की। भुसावल से नागपुर इंटरसिटी को पुनः शुरू करने पर चर्चा हुई। सांसद ने खंडवा, बुरहानपुर और नेपानगर में ट्रेनों के ठहराव की सूची सौंपी। ओंकारेश्वर से महू , अकोला के बीच गेज कन्वर्जन में धीमी गति से कार्य होने पर चिंता जताई आगामी उज्जैन सिंहस्थ के पूर्व ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग से उज्जैन ज्योतिर्लिंग को नए रेल मार्ग से कनेक्ट करने की बात कही।जिस पर रेल मंत्री जी और रेल बोर्ड अधिकारियों ने प्रस्तुत विषयों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।



      आप देख रहे हैं 👇 



Comments

Popular posts from this blog

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...