सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ये क्या हो गया... आग बुझाने पहुंची थी फायर ब्रिगेड की गाड़ी, खुद ही जलकर हो गई खाक

 शिवपुरी के पोहरी थानान्तर्गत भेसरावन गांव में एक दमकल वाहन आग बुझाने के लिए पहुंचा, लेकिन वह खुद ही आग की चपेट में आ गया। इस घटना में वाहन पूरी तरह से जलकर कबाड़ हो गया। नरवाई की आग ने फसल को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे हजारों का नुकसान हुआ है।

फायर ब्रिगेड के वाहन में लगी आग।

प्रदेश पत्रिका शिवपुरी। शिवपुरी के पोहरी थानान्तर्गत भेसरावन गांव में रविवार को नरवाई में आग लगी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पोहरी नगर परिषद से दमकल वाहन को रवाना किया गया। दमकल वाहन आग बुझाने के लिए बीच खेत में पहुंच गया, जिससे नरवाई की आग की चपेट में वाहन भी आ गया।

दमकल वाहन में आग लगने के बाद कर्मचारियों ने जैसे-तैसे कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि जब तक कोई कुछ करता तब तक वाहन पूरी तरह से जलकर कबाड़ हो गया। नरवाई की आग ने फसल को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे हजारों का नुकसान हुआ है।

सूत्रों के अनुसार जिस जमीन पर नरवाई जलाई गई वह सरकारी जमीन थी और फसल काट ली गई थी। पुलिस जांच कर रही है कि नरवाई में आग लगी थी या लगाई गई थी।

इधर... बेटी की शादी के लिए खरीदा था सामान, शार्ट सर्किट से भड़की आग में सबकुछ जल गया

बदरवास थानान्तर्गत अखाई महादेव गांव में शार्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। जिसमें बेटी की शादी के लिए खरीदकर रखे सामान के साथ ही गेहूं, चना और भूसा भी जलकर नष्ट हो गया। स्वजनों ने जब आग की लपटें उठती देंखी तो समय रहते घर से बाहर निकल आए, जिससे उनकी जान बच गई। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे के लिए गुहार लगाई है।

जिससे बेटी की शादी कर सकें। दरअसल अखाई महादेव गांव में राजेश कुशवाह का कच्चा मकान है। गांव के ब्रजभान और जगराम यादव ने पानी की मोटर चलाने के लिए अवैध रूप से बिजली के तार डाले थे, जो राजेश के कच्चे घर की छत से होकर गुजर रहे थे।


इन बिजली के तारों में हुए शार्ट सर्किट के कारण चिंगारी कच्चे मकान की छत पर गिरी। जिससे आग भड़क गई। अंदर राजेश के परिवार के सदस्य मौजूद थे, लेकिन वह समय रहते बाहर निकल आए। हालांकि हादसे में 4 क्विंटल गेहूं, करीब 22 क्विंटल चना और भूसा जलकर खाक हो गया है। वहीं इस घटना में बेटी की शादी के लिए खरीदा सामान भी जल गया।

निमंत्रण देने गांव गए थे, सूचना मिलने पर वापस लौटे

रविवार को जिस समय घटना हुई राजेश कुशवाह अपने गांव खजूरी गए हुए थे। वहां वे कुछ लोगों को शादी का निमंत्रण देने गए थे। जब स्वजनों ने फोन पर घर में आग लगने की सूचना दी तो वह तुरंत लौटकर आए। दरअसल राजेश की बेटी का विवाह 20 अप्रैल को है।

ऐसे में उसे देने के लिए पलंग, बिस्तर, बर्तन और कपड़े आदि खरीदे गए थे। इस सामान को घर के दूसरे कमरे में रखा गया था। आग इतनी तेजी से फैली की स्वजनों को सामान निकालने का समय नहीं मिला। जिससे ये पूरा सामान भी जलकर खाक हो गया। पीड़ित राजेश कुशवाह ने प्रशासन से मुआवजा दिए जाने की मांग की है। जिससे वह बेटी की शादी के लिए पूरा इंतजाम कर सकें।

दमकल पहुंचने तक जल गया था सामान

घर में आग लगने पर लोगों ने पुलिस के साथ ही दमकल वाहन को भी सूचित किया। हालांकि दकमल वाहन जब तक पहुंचा, पूरे मकान में आग फैल चुकी थी। आग पर काबू पाने तक पूरा सामान जल चुका था।



     आप देख रहे हैं 👇


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...