pub-4032623511138817 अंबेडकर जयंती पर एटा में युवक को मारी गोली, भारी फोर्स पहुंची, हालात काबू में सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अंबेडकर जयंती पर एटा में युवक को मारी गोली, भारी फोर्स पहुंची, हालात काबू में

 उत्तर प्रदेश स्थित एटा में अंबेडकर जयंती पर एक शोभा यात्रा के दौरान युवक को गोली मार दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फोर्स पहुंची.

एटा में युवक को मारी गोली

उत्तर प्रदेश स्थित एटा में एक युवक को दिन दहाड़े गोली मार दी गई. गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना एटा में जलेसर थानान्तर्गत हुई है. जानकारी के अनुसार जलेसर कस्बे के मोहल्ला रामबाबू गली में 43 वर्षीय दिनेश यादव ने अनिल कुमार जाटव को दिन दहाड़े गोली मार दी. गोली लगने से अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक दिनेश और अनिल के बीच एक दिन पहले यानी रविवार, 13 अप्रैल को कुछ कहासुनी हुई थी. इसके बाद 14 अप्रैल, सोमवार को दिनेश ने अनिल को गोली मार दी.

पुलिस ने गोली मारने वाले दिनेश यादव को मौके से ही मय तमंचा 315 बोर और 2 कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है. अंबेडकर जयंती पर दलित युवक को गोली मारने की खबर सुनकर जयंती व शोभायात्रा निकाल रहे हजारों दलित एकत्रित होकर नारे बाजी करने लगे.

इस दौरान बहुजन समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओ ने जमकर बवाल किया. सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक एटा राज कुमार सहित कई थानो का भारी पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुंच गया और बमुश्किल स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पुलिस ने जारी किया ये बयान

इस मामले में एटा पुलिस की ओर से बयान जारी किया गया. बयान के मुताबिक- दिनांक 14.04.2025 को थाना जलेसर क्षेत्रांतर्गत अनिल रोजाना की तरह अपनी मेडिकल की दुकान पर बैठा था तभी उसके सामने रहने वाले दिनेश द्वारा दुकान पर आकर अनिल उपरोक्त के साथ गाली गलौज करते हुए पेट में गोली मार दी. जिसे स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु चिकित्सालय भिजवाया गया है तथा आरोपी को अवैध तमंचा सहित मौके से गिरफ्तार करते हुए थाना स्तर से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है. उच्चाधिकारियों द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है.

पुलिस ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा उक्त घटना को भ्रामक तरीके से बाबा साहब की शोभा यात्रा से जोड़कर दिखाया जा रहा है जिसका एटा पुलिस द्वारा खंडन किया जाता है. कृपया भ्रामक खबर ना फैलाएं अन्यथा आपके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी.


                आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...