Skip to main content

नाबालिग भांजी से रेप, गर्भपात करा भ्रूण दफनायाः दस दिन बाद पुलिस ने गड्डा खोदकर निकाला; काम के बहाने घर बुलाकर मामा ने की वारदात


 बुरहानपुर में नाबालिग भांजी से रेप के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में पता चला कि वारदात के बाद पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई थी। इसके बाद आरोपी मामा ने उसका गर्भपात करवाकर भ्रूण को जमीन में दफना दिया था। पुलिस ने भ्रूण को जमीन से बरामद कर पीएम के लिए भेजा है। अधिकारी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कर रहे है।

बता दें कि, नेपानगर थाना क्षेत्र में एक मामा ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग भांजी के साथ रेप किया था। आरोपी ने भांजी को काम के बहाने घर पर बुलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार दुष्कर्म करता रहा। उसने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता कि शिकायत पर पांच दिन पहले पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया था।

गर्भपात करवाकर भ्रूण को दफनाया

पुलिस की जांच में पता चला कि रेप के बाद नाबालिग गर्भवती हो गई थी। इसके बाद आरोपी मामा ने उसे डरा-धमकाकर जबरन गर्भपात कराया। साथ ही भ्रूण को घर के पीछे खेत की मेढ़ में गड्डा खोदकर दफना दिया। आरोपी के पकड़े जाने पर पुलिस ने उससे सख्ती के साथ पूछताछ की तब इस बात का पता चला।

पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी मामा को लेकर खेत में गई

करीब सात माह के भ्रूण को रविवार को तहसीलदार, नेपानगर थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल और पुलिस टीम की मौजूदगी में बाहर निकाला गया। इस दौरान आरोपी को भी पुलिस साथ लाई थी। भ्रूण बेहद खराब अवस्था में था।

बुरहानपुर में जांच सुविधा नहीं होने के कारण भ्रूण को पोस्टमॉर्टम के लिए खंडवा भेजा, जहां सोमवार को उसका पीएम हुआ। एक दो दिन में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने की संभावना है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि करीब 10-12 दिन पहले ही उसने पीड़िता का गर्भपात कराया था, इसके लिए वह उसे टैबलेट देता था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

पत्नी की तबीयत खराब होने पर घर बुलाया

आरोपी ने अपनी पत्नी की तबीयत खराब होने पर भांजी को घर का काम-काज करने बुलाया था। इसके बाद भी वह किसी न किसी काम के बहाने उसे घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी थी, इसके डर से वह चुप रही। इसके बाद परिजनों को पूरी घटना बताई।

खेत की मेढ़ के पास गड्डा खोदकर भ्रूण को निकाला गया

50 साल का है आरोपी मामा

आरोपी मामा की उम्र करीब 50 साल है, जबकि भांजी की उम्र महज 17 साल है। पूरे मामले को नेपानगर थाना और नावरा चौकी पुलिस ने गंभीरता से लिया और शिकायत सामने आने के बाद ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। बाद में केस दर्ज कर उसे रिमांड पर लिया गया।

पूरे मामले में नेपानगर पुलिस ने गंभीरता से लिया और आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की।

नेपानगर TI ज्ञानू जायसवाल ने बताया


" आरोपी मामा के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी लगातार पीड़िता के साथ रेप करता रहा। वह पीड़िता को जान से मारने की धमकी देता था। मामला जांच में है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

                 आप देख रहे हैं 👇


 


Comments

Popular posts from this blog

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...