सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एमपी के पुलिस अधिकारी की करतूत उजागर, कलेक्टर ने गृह विभाग को भेजा कच्चा चिट्ठा

 Amitabh Singh- कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश का गृह विभाग कार्रवाई कर सकता है।

Burhanpur SI Amitabh Singh’s caste certificate is fake


Amitabh Singh- एमपी के एक पुलिस अधिकारी की सालों पुरानी करतूत उजागर हो गई है। कलेक्टर ने गृह विभाग को उसका कच्चा चिट्ठा भेज दिया है। बुरहानपुर में एसआई के रूप में पदस्थ अमिताभ प्रताप सिंह उर्फ अमिताभ थियोफिलस फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाकर पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। जबलपुर के कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने शिकायत के बाद उसकी जांच करवाई तो यह तथ्य उजागर हुआ। अब कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश का गृह विभाग एसआई अमिताभ थियोफिलस पर कार्रवाई कर सकता है।

अमिताभ ने खुद को जबलपुर के नेपियर टाउन का निवासी बताकर फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाया। इसके आधार पर आरक्षण का लाभ लेकर पुलिस विभाग में भर्ती हो गया। वह 25 साल से मध्यप्रदेश पुलिस में नौकरी कर रहा है। जांच में सामने आई कि अमिताभ असल में ईसाई है पर उसने गौंड़ समाज का जाति प्रमाण पत्र बनवाकर खुद को आदिवासी बताकर सरकारी नौकरी पा ली।

एसआई अमिताभ सिंह लोगों के सामने खुद को राजपूत बताता था। सन 2019 में भी उसके जाति प्रमाण पत्र के फर्जी होने की शिकायत की गई थी लेकिन तब कोई जांच नहीं हुई। 2024 को भोपाल निवासी प्रमिला तिवारी ने अमिताभ सिंह की फर्जी जाति प्रमाण पत्र की कमिश्नर ट्राइबल से फिर से शिकायत की।

विभाग ने अमिताभ सिंह के प्रमाणपत्र की जांच के लिए जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना को पत्र भेजा। कलेक्टर ने एसडीएम रघुवीर सिंह मरावी को जांच सौंपी जिन्होंने अपनी रिपोर्ट में अमिताभ सिंह के जाति प्रमाण पत्र को फर्जी बताया।

अमिताभ थियोफिलस ने 1 जुलाई 1980 को कक्षा पहली में दाखिला लेते समय धर्म ईसाई और जाति गोंड एसटी लिखवाई। एसडीएम ने अपनी जांच में पाया कि अमिताभ के रीति रिवाज, संस्कृति गोंड जनजातियों के अनुसार नहीं थे। उनका कोई भी रिश्तेदार भी गोंड जनजाति का नहीं है। उसने गलत जानकारी के आधार पर 1997-98 में गोंड जनजाति का प्रमाण पत्र बनवाया। एसडीएम रघुवीर सिंह मरावी ने अमिताभ सिंह का जाति प्रमाण निरस्त करने और उसके खिलाफ कार्रवाई करने की अनुशंसा की है।


                आप देख रहे हैं 👇



 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...