सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मध्य प्रदेश में दंडवत होकर जनसुनवाई में पहुंचे दर्जनों किसान, देखते रह गए अधिकारी

 मध्य प्रदेश के मैहर जिले में बड़ी संख्या में किसान जनसुनवाई में पहुंचे, लेकिन यहां पैदल या या किसी वाहन से नहीं, बल्कि वो दंडवत तरीके से पहुंचे थे. यहां उन्होंने अपनी समस्या को रखा.


प्रदेश पत्रिका:- सिंघाड़ा उत्पादन कर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले दर्जनों किसान मंगलवार को जनसुनवाई में दंडवत परिक्रमा करते हुए पहुंचे. अनोखे तरीके से आवेदन लेकर पहुंचे किसानों ने अपनी पीड़ा जिला प्रशासन के अधिकारियों के सामने रखी. फिलहाल एक बार फिर उन्हें आश्वासन देकर विदा किया गया है, लेकिन समस्या का समाधान कब होगा कुछ कहा नहीं जा सकता।


दरअसल, हुआ यह कि मैहर जिले के रामनगर इलाके में रहने वाले दर्जनों गांव के किसान सिंघाड़ा का उत्पादन करते हैं. बरसात के मौसम में होने वाली फसल बीमारी के चलते नष्ट हो गई, जिसके बाद जिला प्रशासन ने सर्वे किया. सर्वे रिपोर्ट के आधार पर किसानों को सहायता दिए जाने का भरोसा दिया गया.

लगभग एक साल बीतने के बाद भी उन्हें कोई सहायता राशि नहीं मिल सकी. इसी बात से परेशान होकर किसानों का दल कलेक्टर मैहर के यहां जनसुनवाई में पहुंच गया.

नजारा देखकर अफसर हैरान

किसान अपना आवेदन लेकर दंडवत परिक्रमा करते हुए जनसुनवाई में पहुंचे, जिसे देखकर सभी अधिकारी हैरान रह गए. किसानों का यह रूप देखकर तमाम प्रशासनिक अधिकारी उनके पास पहुंचे. अधिकारियों ने किसानों से बातचीत की, तब उन्हें प्रकरण की असलियत का पता चला.

नियमों की पेंच में फंसी सहायता

मैहर एडीएम शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि सिंगरहा समाज से आने वाले किसान मुख्य रूप से सिंघाड़े की खेती करते हैं. फसल का नुकसान हुआ था. कृषि विभाग की सर्वे रिपोर्ट प्राप्त होने पर फाइल को आगे बढ़ाया गया, लेकिन राजस्व पुस्तक परिपत्र में जिन फसलों की क्षतिपूर्ति देने का प्रावधान है उस सूची में सिंघाड़ा की फसल शामिल नहीं है. ऐसे में राज्य सरकार को पत्र लिखा गया. चूंकि मंजूरी का इंतजार है, ऐसे में सहायता राशि नहीं दी जा सकी. फिर से पत्राचार किया गया है, ताकि इनकी मदद की जा सके.


                 आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...