सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आईटी कॉन्क्लेव से पहले सीएम का हैदराबाद दौरा संभव:निवेशकों से करेंगे मुलाकात; इंदौर कॉन्क्लेव में चार नीतियां होंगी लॉन्च

 


इंदौर में 27 अप्रैल को ‘एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025’ के नाम से आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि इस कॉन्क्लेव से पहले मुख्यमंत्री, सचिव और संबंधित विभागों के अधिकारी रोड शो के लिए हैदराबाद जा रहे हैं।

एमपी सरकार के वरिष्ठ अधिकारी आईटी कॉन्क्लेव से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हैदराबाद रोड शो की तैयारियों में जुटे हैं। इस रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री आईटी सेक्टर, मेडिकल डिवाइस, फार्मा सेक्टर और फूड प्रोसेसिंग से संबंधित उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे।

एमपीईडीसी के अधिकारियों के अनुसार, इंदौर में होने जा रहे इस आईटी कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री आईटी सेक्टर से संबंधित नई पॉलिसी की घोषणा करेंगे। यह नीति इंदौर सहित मध्य प्रदेश को देश और दुनिया की आईटी कंपनियों के लिए एक प्रमुख केंद्र बना देगी।

कॉन्क्लेव में राज्य सरकार की ‘ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स नीति’, ‘सेमी-कंडक्टर नीति’, ‘ड्रोन नीति’ और ‘एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी (एवीजीसी-एक्सआर) नीति’ के क्रियान्वयन के लिए गाइडलाइन्स भी जारी की जाएंगी। सरकार का उद्देश्य है कि ये गाइडलाइन्स निवेशकों और सरकार के बीच एक पारदर्शी सेतु सिद्ध हों।

यह चार नीतियां होंगी लॉन्च

ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCC) नीति मध्य प्रदेश को डेटा एनालिसिस, साइबर सुरक्षा, अनुपालन, एआई रिसर्च और सप्लाई चेन जैसे क्षेत्रों में वैश्विक कंपनियों के लिए पसंदीदा गंतव्य बनाने हेतु निवेशकों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। नीति के तहत लेवल-1 और एडवांस्ड जीसीसी के लिए पूंजी निवेश प्रोत्साहन, वेतन सब्सिडी, किराया प्रतिपूर्ति और ब्याज सहायता जैसे प्रावधान होंगे।

सेमी-कंडक्टर नीति फेबलेस कंपनियों और विनिर्माण इकाइयों दोनों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसमें डिज़ाइन प्रतिपूर्ति, आधारभूत संरचना सहायता, ईपीएफ प्रोत्साहन और चिप टेप-आउट अनुदान शामिल हैं। यह नीति विशेष रूप से भारत सरकार की डीएलआई योजना में सम्मिलित द्वितीय श्रेणी की कंपनियों को समान अवसर देने हेतु तैयार की गई है। बड़े प्रस्तावों की त्वरित स्वीकृति के लिए कैबिनेट समिति को अधिकृत किया गया है।

ड्रोन नीति ड्रोन निर्माण, पायलट प्रशिक्षण, सेवा वितरण और परीक्षण अवसंरचना को संस्थागत समर्थन प्रदान किया जाएगा। स्टार्ट-अप्स, निर्माताओं और ‘ड्रोन-एज़-ए-सर्विस’ प्रदाताओं को सीड फंडिंग, नियामकीय सहयोग और अन्य लाभ मिलेंगे।

एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी (एवीजीसी-एक्सआर) नीति राज्य की आर्थिक नीति में शामिल इस नवाचार आधारित क्षेत्र को बौद्धिक संपदा सृजन, अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंच, प्रतिभा विकास और स्टूडियो अवसंरचना जैसे पहलुओं में समर्थन मिलेगा। उपकरण खरीद, को-वर्किंग स्पेस और छात्र इंटर्नशिप के लिए भी प्रोत्साहन मिलेगा।


                आप देख रहे हैं 👇


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...