सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर में महिलाएं बना रहीं गोबर से चप्पल, मजबूती इतनी की सालों साल चले - BURHANPUR DUNG PRODUCTS WORKSHOP

 बुरहानपुर में महिलाओं को गोबर से मूर्तियां, दीपक, चप्पल सहित दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं को बनाने का प्रशिक्षण दिया गया.

गोबर से 100 से अधिक प्रोडक्ट बनाने की ट्रेनिंग 

प्रदेश पत्रिका बुरहानपुर: शाहपुर नगर में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक अनूठा कदम उठाया गया है. नगर परिषद परिसर में 5 दिवसीय गोबर शिल्प कार्यशाला आयोजित की गई है. इस कार्यशाला में स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भरता की नई राह दिखाई गई. भोपाल से आए प्रशिक्षक जीतेंद्र राठौर ने गोबर से विभिन्न उपयोगी और आकर्षक उत्पाद बनाने की तकनीक सिखाई. प्रशिक्षण में महिलाओं को सिखाया गया कि किस प्रकार गाय के गोबर से मूर्तियां, दीपक, चप्पल, मोबाइल स्टैंड, चाबी रिंग, मोमेंटो, नेम प्लेट और डिस्प्ले पेंटिंग जैसे 100 से अधिक उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं.

विधायक अर्चना चिटनीस ने कराया कार्यशाला का आयोजन

बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस और शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष साधना तिवारी ने इस कार्यशाला का आयोजन कराया है. इसमें महिलाओं को सीख दी जा रही है कि कैसे सीमित संसाधन होने के बावजूद अगर सही मार्गदर्शन हो तो महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सकती हैं बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं. प्रशिक्षण से उत्साहित महिलाओं ने बताया कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि गोबर जैसे साधारण पदार्थ से इतनी सुंदर और उपयोगी चीजें बनाई जा सकती हैं.

लिए है लाभकारी


कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बताया कि, ''गोबर शिल्प उत्पादों का बाजार में अच्छा मूल्य मिलता है. जिससे महिलाएं अपने घर से ही यह व्यवसाय प्रारंभ कर सकती हैं. यह प्रशिक्षण न केवल आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ठोस कदम है, बल्कि गोवंश संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के लिए भी अत्यंत लाभकारी है. प्लास्टिक के विकल्प के रूप में यह जैविक उत्पाद भविष्य के लिए एक सशक्त समाधान प्रदान करते हैं.''

                  आप देख रहे हैं 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...