सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इंदौर में जिला शिक्षा अधिकारी सस्पेंड: CEO जिला पंचायत ने DEO सुषमा वैश्य को किया निलंबित, जानें किसे सौंपा गया प्रभार

 इंदौर की जिला शिक्षा अधिकारी सुषमा वैश्य को 22 अप्रैल को निलंबित कर दिया गया। DEO का प्रभार अब संयुक्त कलेक्टर विजय कुमार मंडलोई संभालेंगे।


Indore DEO Suspend: इंदौर में जिला शिक्षा अधिकारी (District Education Officer) सुषमा वैश्य को मंगलवार, 22 अप्रैल को निलंबित कर दिया गया। यह आदेश कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत इंदौर के सीईओ सिद्धार्थ जैन ने जारी किया है।
आदेश में बताया गया कि अब इंदौर डीईओ का प्रभार संयुक्त कलेक्टर विजय कुमार मण्डलोई आगामी ओदश तक संभालेंगे।

देखें, निलंबन आदेश



इसलिए हुआ निलंबन


जिले में जनसुनवाई के दौरान अनुपस्थित रहने वाले अफसरों के खिलाफ कलेक्टर आशीष सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। इसी के तहत जिला शिक्षा अधिकारी सुषमा वैश्य को निलंबित किया गया है।

कलेक्टर नेअफसरों को जनसुनवाई में मौजूद रहने के दिए थे निर्देश


सोमवार को हुई अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी विभागों के अफसरों को जनसुनवाई में अनिवार्य रूप से मौजूद रहने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर ने कहा था, अधिकारी आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनें और त्वरित निराकरण करें। जानकारी के अनुसार जनसुनवाई में 250 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश आवेदन प्लॉट विवाद, संपत्ति विवाद, पारिवारिक विवाद से जुड़े थे।

कलेक्टर ने यह भी कहा


कलेक्टर ने मौके पर कई मामलों का समाधान किया। बाकी मामलों को समय पर निपटाने के लिए निर्देश दिए गए। जरूरतमंदों को इलाज, शिक्षा और रोजगार में मदद भी दी गई। कलेक्टर ने यह भी कहा कि जो मामले मौके पर नहीं सुलझाए जा सकते, उन्हें सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कर समय पर हल किया जाए।

समस्याओं के निर्देश


कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि जनसुनवाई में आए सभी आवेदनों का फॉलोअप किया जाएगा, ताकि किसी आवेदक को फिर से परेशानी न हो। इस मौके पर अन्य विभागीय अधिकारी और अपर कलेक्टर भी मौजूद थे, जिन्होंने नागरिकों की समस्याओं को ध्यान से सुना और उनका समाधान किया।


                  आप देख रहे हैं 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...