Skip to main content

ढाबे पर खाना खाने रूके फौजियों का जनता ने किया दिल खुश करने वाला वेलकम, लोग बोले- आप पर हमें गर्व है!

 इस वर्दी की शान ही कुछ ऐसी है कि जो देखेगा वो सिर झुकाएागा! जी हां, भारत की आर्मी ने जिस हिसाब से देश को सुरक्षित रखा है, उसके लिए उनका जितना धन्यवाद किया जाए, उतना कम है। लेकिन वायरल वीडियो में ढाबे पर खाना खाने आए फौजियों का आम जनता ने बेहद ही शानदार स्वागत किया है।


जब सीमा पर तनाव हो तो देश के जवानों का हौसला हम आम भारतीय ही होते हैं। इस समय जब भारत, पाकिस्तान को तगड़ा सबक सिखा रहा है, तो हर आम भारतीय का फर्ज है कि वह अपनी सेना के साथ खड़े हो और उसकी हौसला अफजाई करें। उत्तर प्रदेश के हापुड़ के लोगों ने अपने फर्ज को बखूबी निभाया है और ढाबे पर लंच करने आए फौजियों का ऐसा स्वागत किया है, जिसे देखकर आप भी खुश हो जाएंगे।

दरअसल, फौजियों की एक टुकड़ी हापुड़ में स्थित शिवा ढाबा पर खाना खाने के लिए रुकी होती है। इस दौरान वहां मौजूद लोगों के दिमाग में एक बेहद ही उम्दा विचार आता है कि वह सेना का सम्मान करेंगे। ऐसे में हर कोई इकट्ठा होकर इंडियन आर्मी के लिए तालियां बजाना शुरू कर देता है। साथ ही, लोग उनपर फूल भी बरसाते हैं। इस वीडियो ने इंटरनेट की जनता का भी दिल जीत लिया है।

भारत माता की जय!

 ढाबे पर खाना खाने आए फौजियों का लोगों ने जोरदार स्वागत किया है। इस वीडियो में ढाबे से खाना खाकर निकल रहे जवानों को देखकर जनता ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाती है। साथ ही, वहां मौजूद वेटर पानी की थैलियां लेकर उन्हें बोतल देने में लगे होते हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोग भी इंडियन आर्मी के जवानों से बड़े ही सम्मान के साथ हाथ मिलाते हैं। आर्मी की वर्दी पहनने का ये सबसे बड़ा सुख होता है कि हर भारतीय की नजर आपको गर्व और सम्मान के साथ देखती है। इस क्लिप में लोग आर्मी के जवानों पर फूल बरसाते और तालियां बजाते भी देखे जा सकते हैं। भारत की आर्मी हमारी आन,बान और शान है। ऐसे में लोगों ने ढाबे पर उनके साथ जो किया वह बेहद ही सराहनीय है।

उत्तर प्रदेश के जिला हापुड़ में एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके फौजियों का लोगों ने इस तरह स्वागत किया। फूल बरसाए, तालियां बजाई।


उत्तर प्रदेश के जिला हापुड़ में एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके फौजियों का लोगों ने इस तरह स्वागत किया। फूल बरसाए, तालियां बजाई। इस वीडियो को अब तक 40 हजार से ज्यादा व्यूज और ढाई हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। अब तक पोस्ट पर 60 से ज्यादा कमेंट्स भी आए हैं।

बहुत ही सराहनीय काम…


इस वीडियो को देखने के बाद ज्यादातर यूजर्स उन लोगों की तारीफ कर रहे हैं, जिन्होंने फौजियों का ऐसा स्वागत किया है। एक यूजर ने लिखा- बहुत सराहनीय जिनकी वजह से हम सुरक्षित हैं उनके सम्मान में ये बहुत जरूरी है जय हिंद जय जवान। दूसरे यूजर ने कहा कि जय जवान जय किसान जय हिंद हिंदुस्तान। अधिकतर यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद सेना को सलाम करते नजर आ रहे हैं।

                 आप देख रहे हैं 👇


 


Comments

Popular posts from this blog

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...