प्रदेश पत्रिका:- बुरहानपुर शनिवार को ऑपरेशन "सिंदूर" की सफलता पर बुरहानपुर में तिरंगा यात्रा निकली गई। कमल तिराहे से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा गांधी चौक, सुभाष चौक, सिटी कोतवाली, नवदुर्गा चौक, बाई साहब की हवेली, पांडुमल चौराहा होते हुए वापस होकर कमल तिराहे पर समाप्त हुई। शौर्य और पराक्रम से वीरता की अप्रतिम गाथा रचने वाले भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में आयोजित तिरंगा यात्रा में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने शामिल होकर संबोधित किया।
तिरंगा यात्रा में सभी समाज के धर्मगुरूओं, सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के साथ हजारों की संख्या में नागरिकों ने हाथों में तिरंगा झण्डा लेकर भारतमाता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। यात्रा से क्षेत्र राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया। यात्रा में हर धर्म, हर जाति और हर वर्ग के लोग इस यात्रा में शामिल हुए और उन्होंने अपने राष्ट्रप्रेम की झलक दिखाते हुए सेना के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान की सेना की ईंट से ईंट बजा दी है। भारत ने जिस तरह पाकिस्तान में घुसकर मारा है, उससे हर भारतीय का सीना 56 इंच का हो गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में अब नए दौर का शक्तिशाली भारत दिखाई दे रहा है।
ऑपरेशन सिंदूर से पूरी दुनिया ने हमारी ताकत, एकजुटता और अत्याधुनिक हथियारों की शक्ति को देखा है। हमने एकजुट होकर विश्व को यह संदेश दिया कि दुश्मन कितना ही चालाक क्यों न हो हम अपनी एकता को अक्षुण्ण रखेंगे। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि देश की सेना ने जिस तरह पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर मारा उससे हर भारतीय गौरवान्वित है। खेतों में किसान और सीमा पर जवान मुस्तैदी से अपने कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आतंकवादियों के खिलाफ की गई कार्रवाई से स्पष्ट हो गया है कि जो हमसे टकराएगा वह बच नहीं पाएगा। प्रधानमंत्री जी आतंकवाद को समूल नष्ट करने के लिए कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की सेनाओं के शौर्य, साहस, पराक्रम व ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए निकाली जा रही है। तिरंगा यात्राओं के माध्यम से पूरी दुनिया में संदेश जा रहा है कि हम सभी भारतीय एकजुट होकर समय आने पर देश कि रक्षा के लिए सर्वस्व बलिदान कर सकते हैं। यह यात्रा देश की एकता व संकल्प शक्ति का प्रतीक है। देश की एकजुटता हमारे गौरवशाली अतीत की याद दिलाती है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बुरहानपुर और मध्यप्रदेश सहित संपूर्ण देश सेनाओं के साथ खड़ा है।
इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक सुश्री मंजू दादू, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा कास्डेकर, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज लधवे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आप देख रहे हैं 👇
Comments
Post a Comment