सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परेठा में इंटीग्रेटेड हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया ....


प्रदेश पत्रिका:- मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल के आदेश अनुसार इंटीग्रेटेड हेल्थ कैम्प परेठा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश सिसोदिया जी के आदेश अनुसार एवं बुरहानपुर जिले का एड्स विभाग का नोडल अधिकारी डॉ आशुतोष जोशी जी के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार हॉस्पिटल के आईसीटीसी एड्स परामर्शदाता श्री हरलाल सिसोदिया जी ने उपस्थित लोगों को एचआईवी एड्स के प्रमुख चार कारण बताए है सिफीलिस के प्रमुख लक्षण के बारे में जानकारी दी गई एवं टीबी के प्रमुख लक्षण के बारे में बताया गया है अगर परिवार में किसी व्यक्ति को टीबी की बीमारी हो जाए तो क्या क्या सावधानी रख सकते
है।

,हेपटाइटिस के प्रमुख लक्षण के बारे में बताया गया l जिसमें गर्भवती महिलाओं के साथ धात्री महिलाओं की एचआईवी, एड्स और सिफीलिस और टीबी की जांच की गई एड्स परामर्शदाता श्री हरलाल सिसोदिया जी ने उपस्थित लोगों को बीमारियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। टीबी विभाग से श्री राजू राठौर सर ने उपस्थित लोगों को टीबी के प्रमुख लक्षण, टीबी के प्रमुख कारण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर डॉ.बलराम चौहान ने उपस्थित लोगों की रूटीन की जांच की गई खकनार हॉस्पिटल से एड्स विभाग का लैब टेक्निशियन अनिल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परेठा का समस्त स्टाफ उपस्थित था l साइंस हाउस से बादल चौहान, स्पंदन समिति की संस्थापक श्रीमति सीमा प्रकाश एवं एवं संस्था से कु. अंकिता एवम बबीता एवं समस्त आशा कार्यकर्ता उपस्थित थी।

             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...