नेपानगर के ग्रामीण क्षेत्रो में पीएलवी द्वारा अक्षय तृतीया को विशेष एक दिवसीय अभियान चलाकर बाल विवाह रोकने के लिए ग्रामीण क्षेत्रो का भ्रमण किया।
मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के अध्यक्ष/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती आशिता श्रीवास्तव जी एवं सचिव श्री प्रेमदीप सांकला जी के आदेशानुसार और जिला सहायता अधिकारी सुश्री अनुपमा मुजाल्दे जी के मार्गदर्शन में नालसा बच्चो के लिए अनुकूल विधिक सेवा योजना 2024 के अंतर्गत बाल विवाह रोकने के लिए अक्षय तृतीया पर विशेष एक दिवसीय अभियान आयोजित किया गया जिसमें पीएलवी एवं पुलिस के सहयोग से बाल विवाह रोकने हेतु 06 वैवाहिक स्थल एवं 19 ग्रामीण क्षेत्र जिनमे भातखेडा, अंधारवाड़ी, सातपायरी, सिवल, सांईखेडा, पलासुर, बड़ीखेड़ा, डाभिया, नावरा, गोराडिया, दुधिया, केरपानी, गोलखेडा, घाघरला, डालमहू, हैदरपुर, हिवरा, चैनपुरा, मांडवा का भ्रमण किया गया।
नेपानगर क्षेत्र के समस्त पीएलवी एवं नेपानगर पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो में पहुँचकर 18 वर्ष से कम आयु की वधु एवं 21 वर्ष से कम आयु के वर जो कि बाल विवाह की श्रेणी में आते है ऐसे विवाह को ना करने की समझाइश लोगो को दी गई साथ ही बाल विवाह ना करने एवं कराने की अपील भी की गई है। इस दौरान पीएलवी डॉ एल.एल लौवंशी, महेशचंद्र शिवहरे, शहज़ाद अली, सुनील कुलकर्णी, एसआई शाहबुद्दीन कुरेशी, आरक्षक लालू ब्रह्मणे भ्रमण के दौरान उपस्थित रहे।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें