सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नेपानगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई; अवैध मादक पदार्थ 1 किलो 700 ग्राम गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार।

थाना नेपानगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के विक्रय करने वाले के विरूद्ध की गई बडी कार्यवाहीं 

प्रदेश पत्रिका :- पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिह कनेश एवं श्रीमान एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी नेपानगर श्रीमति ज्ञानु जायसवाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम उपनिरीक्षक शहाबुद्दीन कुरैशी को दि.20.06.2025 को सूचना मिली की एक व्यक्ति बाकडी-सीवल तरफ से नेपानगर तरफ अपनी मोटर सायकल से गांजा लेकर आने वाला हैं।

उपनिरीक्षक शहाबुद्दीन कुरैशी द्वारा सूचना थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानु जायसवाल को देते हुये एवं थाना प्रभारी द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ अधिकारी को सूचना से अवगत कराकर टीम को उपनिरी कुरैशी के हमराह बाकडी-सीवल रोड पर दबिश की कार्यवाही की दबिश के दौरान आरोपी को पकड़ा उसका नाम पता पूछते उसने अपना नाम पुरूषोत्तम पिता छगन गोहर उम्र 28 वर्ष निवासी भवानी नगर नेपानगर का होना बताया।

 आरोपी की जामा तलाशी लेते एवं उसकी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 68 एम 9828 की तलाश करते मोटर सायकल के हेंडल में टंगी सफेद रंग की थैली के अंदर पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नी में अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिस संबंध में मौके पर आरोपी के विरूद्ध अंतर्गत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही करते आरोपी पुरूषोत्तम गोहर के कब्जे से 1.769 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गाँजे कीमती 12500 रुपए के जप्त कर थाना नेपानगर पर अपराध क्रमांक 305/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है। जिले में अवैध मादक पदार्थों के विक्रय करने वालो के विरुध्द निरंतर कार्यवाही जारी है।

नाम आरोपी पुरूषोत्तम पिता छगन गोहर उम्र 28 वर्ष निवासी भवानी नगर नेपानगर

सराहनीय कार्य

थाना प्रभारी नेपानगर निरीक्षक ज्ञानु जायसवाल, उनि शहाबुददीन कुरैशी, आर. 346 गजेन्द्र रावत, आर. 22 लालसिंह ब्राम्हणे, आर. 160 जितेन्द्र सोलंकी आर0 79 सुरेश गोयल का सराहनीय योगदान रहा।


             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...