सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भोपाल सहित 10 जिलों में लू, आज से मिलेगी राहत!

 


 


MP Weather Update : राजधानी सहित प्रदेशभर में तेज गर्मी का असर लगातार तीसरे दिन कम नहीं हुआ। मंगलवार को पारे में औसतन एक डिग्री बढ़त के साथ 10 जिलों में लू का असर रहा। भोपाल में सीजन (मानसून सीजन एक जून से) में पहली बार लू चली। साथ ही साल में पहली बार लगातार दूसरे दिन पारा 43.4 डिग्री रहने से इतनी गर्मी महसूस की गई। सोमवार को भी यहां तापमान 43.4 डिग्री रहा है। बुधवार से प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में मौसम में बदलाव शुरू होने से भीषण गर्मी से राहत मिलना शुरू होगी। 

आज से राहत की उम्मीद!

भोपाल में भी गुरुवार से बादल, बौछारों की उम्मीद है। मंगलवार को भोपाल के अलावा ग्वालियर, गुना, नर्मदापुरम, रतलाम, पचमढ़ी, खजुराहो, नौगांव, सागर और टीकमगढ़ में लू का असर रहा। यहां पारा 45 डिग्री या सामान्य से 5 डिग्री तक अधिक दर्ज हुआ है। मौसम केंद्र के अनुसार दो दिन तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। 

यहां सिस्टम एक्टिव 

विशेषज्ञ शुक्ला के अनुसार एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास सक्रिय है। एक ट्रफ उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश मध्य बंगाल की खाड़ी तक बनी है। यह पश्चिमी मध्य बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है। उत्तरी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मध्य ओडिशा से होकर गुजर रही है। वहीं, हरियाणा के ऊपर एक सकुर्लेशन है। इससे अभी राजस्थान से गर्म हवाएं आने से गर्मी बढ़ी है, लेकिन बुधवार से नमी बढ़ने से प्रदेश में मौसम बदल रहा है। गुरुवार तक भोपाल में भी बादल छाएंगे, बौछारें पड़ेंगी।

कहां कितना रहा पारा?

भोपाल 43.4, रतलाम 43, ग्वालियर 44.6, सागर 45, टीकमगढ़ 45.2, गुना 45.4, खजुराहो 45.4, नर्मदापुरम 45.9, पचमढ़ी 37.4 डिग्री रहा। इन जिलों में लू का असर रहा। प्रदेश में सबसे गर्म नौगांव में पारा 46.1 डिग्री दर्ज हुआ। यहां तीव्र लू का असर रहा।

आज यहां लू का यलो अलर्ट

बुधवार को नर्मदापुरम, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट जिलों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

कई जिलों में रहेगा लू का असर

ढेड़ दर्जन से अधिक जिलों में लू का असर रहेगा। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे कमी आएगी। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार अभी प्रदेश से ट्रफ गुजर रही है। बुधवार से दक्षिणी मप्र के हिस्सों में बारिश हो सकती है। इससे तापमान में कमी आना शुरू हो जाएगी। इधर, देर शाम तक डिंडौरी, बालाघाट, मंडला सहित छत्तीसगढ़ से लगे कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बौछारें पडऩे से राहत रही।


        आप देख रहे हैं 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...