सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत के इन तीन राज्यों को मिलेगा सिंधु नदी का जल, 113 KM लंबी बनेगी नहर; पाक को नहीं मिलेगा पानी

 


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान को पहले ही कई बड़ी चोट दी है। सिंधु जल संधि के स्थगन से पाकिस्तान में हाहाकार है। इस बीच भारत एक बड़ा फैसला लेने जा रहा है। दरअसल, केंद्र सरकार ने एक बड़ी योजना पर काम करना शुरू कर दिया है।

इसके अंतर्गत जम्मू-कश्मीर के सरप्लस पानी को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान तक पहुंचाने के लिए 113 किलोमीटर लंबी एक नहर बनाई जाएगी। इसी नहर की मदद से पाकिस्तान की ओर बह रहे पानी को रोका जाएगा। इस नई नहर के बनने से भारत को सीधा फायदा होगा। वहीं, पाकिस्तान को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना होगा।

भारत का पानी भारत में बहेगा

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस योजना के तहत सिंधु रिवर सिस्टम की पश्चिमी नदियों (सिंधू, झेलम और चिनाब) में भारत को मिली हिस्सेदारी को पूरी तरीके से उपयोग किया जा सकेगा। वहीं, रावी, ब्यास और सतलुज नदियों के पानी का भी भरपूर इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद सभी अतिरिक्त जल प्रवाहों को रोका जा सकेगा, जो अभी तक पाकिस्तान की तरफ जा रहा है। 

गृहमंत्री शाह ने दिया था इस योजना पर दिया था संकेत

बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को इस योजना को लेकर संकेत दिया था। उन्होंने कहा कि आने वाले तीन वर्षों में सिंधु जल को राजस्थान के श्रीगंगानगर तक पहुंचाया जाएगा। शाह ने स्पष्ट रूप से कहा था कि इस योजना के बाद ‘पाकिस्तान को हर बूंद के लिए तरसना पड़ेगा’, जबकि भारत के किसानों को भरपूर सिंचाई सुविधा मिलेगी।
सूत्रों के हवाले से बताया गया कि आगे चलकर इस परियोजना को यमुना से जोड़ने का भी प्रस्ताव है। अगर ऐसा होता है तो इसकी लंबाई 200 किलोमीटर से ज्यादा हो जाएगी। इसके बाद यमुना के ज़रिए गंगासागर तक भी पानी पहुंचाया जा सकेगा।

भारत ने स्थगित किया सिंधु जल संधि समझौता

बता दें कि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े एक्शन लिए थे। भारत सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया। इसके बाद से ही पाकिस्तान की हालत खराब है।
वहीं, भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर शुरू किए जाने के बाद पीएम मोदी ने बार-बार इस स्थिति को साफ किया है कि पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते। इसके अलावा आतंकवाद और वार्ता एक साथ नहीं हो सकती।

       आप देख रहे हैं 👇 







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...