सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयास से बुरहानपुर जिले में 20 करोड 17 लाख के 9 विद्युत उप केन्द्रो की मिली सौगात……

ग्राम बोरहडा में 1 करोड 83 लाख के विद्युत उप केन्द्र का सांसद सहित जनप्रतिनिधियों ने किया लोकार्पण - केन्द्र सरकार कि आरडीएसएच योजना में बुरहानपुर जिले में 296 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी हो चुके है स्वीकृत....

प्रदेश पत्रिका :- प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी व प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व वाली भाजपा की डबल इंजन सरकार जन व किसान हितेषी सरकार है। मेरे संसदीय क्षेत्र के बुरहानपुर जिले में केन्द्र सरकार द्वारा आरडीएसएच योजना में 18 करोड 34 लाख रूपये की लागत के 33/11 केवी के 8 विद्युत उपकेन्द्रो तो वही म.प्र. शासन की विद्युत प्रणाली सुदृढीकरण योजना में 1 करोड 83 लाख की लागत से निर्मित विद्युत उपकेन्द्र की सौगात आज ग्राम बोहरडा में मिली है। जिले में 20 करोड 17 लाख रूपए की लागत से कुल 9 नवीन विद्युत उपकेन्द्रो के शुरू हो जाने से वोल्टेज की समस्या से किसानो व उपभोक्ताओ को छुटकारा मिलेगा। 

यह बात खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने ग्राम बोहरडा विद्युत उपकेन्द्र के लोकार्पण अवसर पर कही उन्होंने बताया कि भारत सरकार की आरडीएसएच योजना में बुरहानपुर जिले में 296 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्वीकृत हुए जिनमें से 230 लग चुके है शेष भी जल्द लग जायेगे।

 मेरे संसदीय क्षेत्र के बुरहानपुर और नेपानगर विधानसभा में 9 विद्युत उपकेन्द्रो तथा 296 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी प्रदेश के उर्जा मंत्री श्री प्रदयुम्न सिंह तोमर जी, जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट जी का आभार व्यक्त करता हॅू। ग्राम बोहरडा में इस विद्युत उपकेन्द्र से ग्राम मोहम्मदपुरा, बोहरडा सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रो के लगभग 1200 उपभोक्ताओ के साथ ही लगभग 350 किसानो को खेतो में सिंचाई के लिये बिना किसी रूकावट के बिजली उपलब्ध हो सकेंगी। वोल्टेज की समस्या से कई बार किसानो के खेतो में मोटर जल जाती थी किसान भाईयो को आर्थिक नुकसान होता था अब किसान भाईयो को इस समस्या से छुटकारा मिलेगा। 

9 उपकेन्द्रो की मिली सौगात

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयास से असीर,सिवल,सांईखेडा,नेपानगर(मातापुर),धामनगॉव,तुरकगुराडा,चिंचाला,शनवारा झोन मंडी में भारत सरकार की आरडीएसएच योजना में 8 तो वही ग्राम बोहरडा में म.प्र. शासन की विद्युत प्रणाली सुदृढीकरण योजना अंतर्गत 1 ऐसे कुल 9 नवीन विद्युत उप केन्द्रो की सौगात मिली है। लोकार्पण कार्यक्रम में बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस, पूर्व विधायक श्री रामदास शिवहरे,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्को,भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मनोज माने, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गजानन महाजन,पूर्व जिलाध्यक्ष श्री दिलीप श्रॉफ,पूर्व महापौर श्री अनिल भोसले, श्री किशोर शाह, श्री मनोज तारवाला, श्री दिनकर पाटील,श्री मनोज टंडन, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री ईश्वर चौहान,श्री राजीव जोशी,श्री प्रकाश काले,भाजपा युवा नेता श्री गजेन्द्र पाटील,श्री विनोद कोली, श्री विलास भाई,मप्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री श्री व्ही के मालवीय, ग्रामीण कार्यपालन यंत्री श्री जितेन्द्र पाल सहित गणमान्य नागरिक मौजुद रहे।

             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...