Skip to main content

बुरहानपुर से म.प्र.-महाराष्ट्र सीमा लोनी तक मार्ग निर्माण हेतु 54.13 करोड़ की मिली प्रशासकीय स्वीकृति-अर्चना चिटनिस

प्रदेश पत्रिका :- बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) द्वारा किए जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप बुरहानपुर से मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र सीमा लोनी तक 8.65 किलो मीटर सीमेंट कांक्रिट मार्ग निर्माण हेतु 54.13 करोड़ की लागत की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त कर श्रीमती चिटनिस का आभार व्यक्त किया। श्रीमती चिटनिस ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नीतिन गड़करी, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेशसिंह का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

अक्टूबर 2024 में 100 करोड़ की मिली थी स्वीकृति, डीपीआर बनने के बाद 54.13 करोड़ की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 347-सी के अंतर्गत बुरहानपुर-खरगोन मार्ग में बुरहानपुर से म.प्र. महाराष्ट्र सीमा लोनी-बुरहानपुर मार्ग के उन्नयन कार्य हेतु स्वीकृति के लिए लंबे समय से प्रयासरत थी। इस हेतु केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नीतिन गड़करी से दिल्ली में एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव तथा लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह जी से मुलाकात कर मांग 100 करोड़ रूपए स्वीकृति की मांग रखी थी। जिसके बाद केन्द्रीय मंत्री नितीन गड़करी ने श्रीमती चिटनिस की मांग पर लगभग 100 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान करते हुए संबंधितों को डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही श्रीमती चिटनिस ने भारत सरकार के सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के मुख्य अभियंता-क्षेत्रीय अधिकारी आशीष असाटी से जुलाई 2024 में मुलाकात कर आगामी कार्यवाही के लिए अनुरोध किया था। जिसके बार प्राक्कलन भारत सरकार को प्रस्तुत किया गया था। श्रीमती चिटनिस की मांग के परिणाम स्वरूप अक्टूबर 2024 में उक्त मार्ग की 100 करोड़ रूपए स्वीकृति प्रदान की गई थी। डीपीआर बनने के बाद 54.13 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है।

मार्ग पर स्थित तीन मुख्य पुलियाओं के साथ 11 पुलियाओं का होगा नवीन निर्माण

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि महाराष्ट्र बार्डर (चोरवड़) से टैक्समो पाईप बुरहानपुर तक जर्जर मार्ग के के बीच स्थित 3 पुलियाओं पुलिया क्रमांक-01 राधा स्वामी सतसंग के पास, पुलिया क्रमांक-02 ड्रीमलेंड सिटी के पास एवं पुलिया क्रमांक-03 टैक्समो पाईप फैक्ट्री के सामने वाली पुलिया का नवीन निर्माण को भी स्वीकृति मिली हैं। यह तीनों पुलियाएं बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि वर्षाकाल में इस पर बाढ़ की स्थिति निर्मित होने के कारण घंटों महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश का संपर्क टूट जाता है। इस प्रकार 11 पुलियाओं का निर्माण किया जाएगा तो वहीं एक पुलिया सुधार कार्य किया जाएगा। वहीं 4 नवीन बॉक्स कल्वर्ड का निर्माण किया जाएगा। इस टू-लेन मार्ग निर्माण में करीब 7 मीटर चौड़ा सीमेंट कांक्रिट मार्ग बनाया जाएगा। 7 मीटर चौड़ा सीमेंट कांक्रिट मार्ग के बाद शहरी क्षेत्र में पेवर ब्लॉक तथा शेष हाईवे पर डेढ़-डेढ़ मीटर के सोंलडर का निर्माण किया जाएगा।


             आप देख रहे हैं 👇



Comments

Popular posts from this blog

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...