Skip to main content

73.44 करोड़ लागत की बुरहानपुर जिला जेल का स्थान परिवर्तन हेतु विचार-अर्चना चिटनिस.....

प्रदेश पत्रिका :-  बुरहानपुर में जिला जेल निर्माण एवं कर्मचारियों के आवास निर्माण हेतु ग्राम बहादुरपुर से स्थान परिवर्तन करते हुए ग्राम मोहम्मदपुरा के समीप गांव से दूर लगभग 10 एकड़ भूमि का चयन किया जा है, जो जिला जेल निर्माण के लिए पर्याप्त है। इस हेतु विचार किया जा रहा है। अतिशीघ्र शासन से भूमि चयन की कार्यवाही पूर्ण होने के साथ ही जिला जेल का निर्माण प्रारंभ कर दिया जाएगा।

जिला जेल के प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण

श्रीमती अर्चना चिटनिस, कलेक्टर हर्षसिंह सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने जिला जेल निर्माण हेतु ग्राम पंचायत मोहम्मदपुरा के समीप प्रस्तावित स्थल का अवलोकन किया। श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि पूर्व के जिला जेल का निर्माण ग्राम बहादरपुर के समीप नवोदय विद्यालय एवं शैक्षणिक संस्थाओं के समीप किया जाना प्रस्तावित था। अभी इस जिला जेल का निर्माण कार्य स्थल शैक्षणिक संस्थाओं के समीप होने से इसका भूमिपूजन किया जाना उचित नहीं लग रहा था। इसके लिए स्थान का परिवर्तन किया जा रहा है। 

ऐसा मत बनने से कलेक्टर हर्षसिंह ने नए कार्य स्थल हेतु भूमि देखी और अब ग्राम मोहम्मदपुरा के पीछे बहादरपुर रोड पर नए कार्य स्थल का चयन हेतु विचार किया जा रहा है। प्रस्तावित स्थल के निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान, एसडीएम श्रीमती पल्लवी पौराणिक, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, योगेश महाजन, फिरोज तड़वी, रूद्रेश्वर एंडोले सहित अन्य जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप मध्यप्रदेश मंत्रि-परिषद की स्वीकृति के बाद जेल विभाग द्वारा 73 करोड़ 44 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति के साथ जेल निर्माण के टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई है। अत: जिला जेल का निर्माण कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

ज्ञात हो कि बुरहानपुर में जिला जेल निर्माण हेतु श्रीमती अर्चना चिटनिस लंबे समय से प्रयासरत् होकर प्रयत्नशील रही। जिसके बाद परिणाम स्वरूप 7 अगस्त 2024 को मध्यप्रदेश मंत्रि-परिषद की बैठक में मंत्रि-परिषद द्वारा मंजूरी दी थी।

विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि वर्ष 2003 में जिला बुरहानपुर को गठन जिला खंडवा विभाजित कर बनाया गया था। जिला बुरहानपुर को जेल विभाग वर्तमान में जिला खंडवा से ही संचालित हो रहा है। जिला न्यायालय व अन्य न्यायालय पेशी हेतु अपराधियों को प्रतिदिवस बुरहानपुर लाना एवं ले जाना पड़ता है। जिससे आवागमन में काफी पुलिस बल के साथ-साथ वाहन उपयोग होता है। एक ओर समय व आर्थिक हानि हो रही है साथ ही संगीन अपराधियों को सुरक्षित रखने में काफी कठिनाई होती है। उन्होंने बताया कि मुख्य अभियंता (भवन) लोक निर्माण विभाग इंदौर/भोपाल को राशि 73.44 करोड़ रूपए का प्राक्कलन प्रस्ताव तैयार कर प्रेषित किया गया था। मध्यप्रदेश मंत्रि-परिषद की बैठक की स्वीकृति के बाद जेल विभाग द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की थी।

18 वर्षों से लगातार प्रयत्नशील है अर्चना चिटनिस

उल्लेखनीय है कि विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस विगत 18 वर्षों से जिला जेल निर्माण हेतु लगातार प्रयत्नशील है। पूर्व में यह जेल का निर्माण नगर के मध्य आवासीय क्षेत्र में जिला चिकित्सालय के स्थान पर प्रस्तावित किया गया था और 7 किलोमीटर दूर जिला चिकित्सालय का निर्माण प्रस्तावित किया गया था।

 श्रीमती चिटनिस के हस्तक्षेप, प्रयासों और पहल के बाद शहर के मध्य जिला जेल के स्थान पर जिला चिकित्सालय का निर्माण किया जा सका। इसके बाद जिला जेल का निर्माण हेतु ग्राम बहादरपुर के समीप 12 एकड़ भूमि का चयन किया गया था। किंतु यह क्षेत्र अब शैक्षणिक हब बन रहा है, इस हेतु यहां जिला जेल का निर्माण न करते हुए ग्राम मोहम्मदपुरा पंचायत अंतर्गत जिला जेल निर्माण हेतु भूमि चयन पर विचार किया जा रहा है।


              आप देख रहे हैं 👇



Comments

Popular posts from this blog

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...