सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खण्डवा मे 80 करोड़ की लागत से बनेगा श्री दादाजी धुनिवाले का भव्य मंदिर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 30 जून को खंडवा आएंगे.....


प्रदेश पत्रिका :- प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 30 जून को खंडवा आएंगे वो दादा धूनी वाले मंदिर आश्रम परिसर में आयोजित शिलान्यास व भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही नई कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के राज्य स्तरीय समापन कार्यक्रम मे शिरकत करेंगे। श्री छोटे दादाजी की इच्छा अनुसार दादाजी धाम पर भव्य मंदिर निर्माण का भूमि पूजन देशभर के साधु संतों एवं मुख्यमंत्री की उपस्थिति में होगा। 

खंडवा में पहली बार मंदिर निर्माण के भूमि पूजन में बड़ी संख्या में साधु संत उपस्थित होंगे साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पहलाद पटेल कुंवर विजय शाह, प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक कंचन मुकेश तनवे, नारायण पटेल, छाया मोरै, महापौर अमृता अमर यादव के साथ ही मंदिर निर्माण समिति के सदस्य गण दादाजी धाम के ट्रस्टीगण एवं बड़ी संख्या में दादाजी भक्तों की उपस्थिति में यह अनुष्ठान संपन्न होगा।

 समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि जल गंगा सर्वेक्षण अभियान के समापन एवं दादाजी धाम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन की तैयारीयो को लेकर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक कंचन मुकेश तनवे, महापौर अमृता अमर यादव, धर्मेंद्र बजाज, तपन डोंगरे,सतीश कोटवाले, गणेश कनाडे, प्रवक्ता सुनील जैन, हरीश कोटवाले, सेवादास पटेल, मुकेश तनवे, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मनोज राय, ए डीएम श्री बडोले अपर कलेक्टर अंशु जावला, शोभाराम सोलंकी, एसडीएम बजरंग बहादुर ने शनिवार को नई अनाज मंडी जल सर्वे जल संवर्धन अभियान समापन स्थल, हेलीपैड के साथ दादाजी धाम में पहुंचकर दर्शन करने के पश्चात मंदिर निर्माण भूमि पूजन स्थल एवं धर्म सभा स्थल का सुरक्षा की दृष्टि से बारीकी से अवलोकन किया।

 निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव 30 जून को सुबह 11:30 बजे इंदौर हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12:00 बजे खंडवा की कृषि उपज मंडी स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव खंडवा के कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के राज्य स्तरीय समापन कार्यक्रम तथा दादा धूनी वाले मंदिर आश्रम परिसर में आयोजित शिलान्यास व भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपरान्ह 4 बजे हेलीकॉप्टर से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।


             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...