सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील ने श्रम मंत्री से की मुलाकात : ताप्ती मिल के कर्मचारियों को परिवर्तनशील महंगाई भत्ते का मिले लाभ सौंपा पत्र - मिल के लगभग 850 कर्मचारी लाभ से है वंचित

प्रदेश पत्रिका :-  आज भोपाल में श्रम मंत्री श्री प्रहलाद पटेल से खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुलाकात कर ताप्ती मिल में कार्यरत कर्मचारियों को निर्धारित परिवर्तनशील महंगाई भत्ते का लाभ दिलवाले हेतु पत्र सौंपा। श्रम मंत्री ने आश्वस्त किया की इस दिशा में सरकार द्वारा सार्थक निर्णय लिया जाएगा।

एक माह के भुगतान बाद नही दिया लाभ

सांसद श्री पाटील ने बताया कि मेरे संसदीय क्षेत्र खंडवा के अन्तर्गत विधानसभा बुरहानपुर में नेशनल टैक्सटाइल कॉरपोरेशन की यूनिट ताप्ती मिल बुरहानपुर संचालित है। 

प्रदेश में संचालित सभी टेक्सटाईल में कार्यरत श्रमिको को याचिका कं. WP 10772/2024 तथ अन्य याचिकाओं 9401/2024, 119021/2024, 12606/2024 में पारित आदेश दिनांक 20.03.2025 के तहत 85 रू प्रतिदिन के हिसाब से न्युनतम वेतन में कारखाना अधिनियम 1948 के तहत वेतन वृद्धि अप्रैल 2024 में 85 रू कि गई है। 


इस वेतन वृद्धि का लाभ बुरहानपुर ताप्ती मिल के लगभग 850 श्रमिकों को केवल 1 माह का भुगतान करने के पश्चात बंद कर दिया गया है। यह लाभ केवल टेक्नीकल टेक्सटाईल फेब्रिक्स से बने हुये अपेरल व फुट वेयर निर्माण में नियोजित श्रमिको को छोडकर अन्य नियोजनो पर समय समय पर जारी देय परिवर्तनशील भत्ते सहित जारी किये जा रहे हैं। ताप्ती मिल पूर्णतः टेक्सटाईल का कार्य करती है जिसमे लभगत 850 श्रमिक कार्यरत है। 

किंतु उन्हे इस हित लाभ से वंचित किया जा रहा है। अतः अनुरोध है कि म.प्र. शासन के राजपत्र में बुरहानपुर ताप्ती मिल (एन.टी.सी.) टेक्सटाईल मिल को उचित स्थान देकर कार्यरत श्रमिको को निर्धारित परिवर्तनशील मंहगाई भत्ते का लाभ दिलवाने की दिशा मैं सरकार द्वारा उचित निर्णय लिया जाए।


             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...